इन कारणों से निक जोनस हर भारतीय माता-पिता के लिए एक परफेक्ट दामाद हैं !
ये बात नयी नहीं है कि निक जोनस एक बढ़िया पति हैं। हम पहले से ही प्रियंका से कई बातों की वजह से जलते थे और अब उन्होंने निक जैसे चार्मिंग लड़के से शादी करके हमारा दिल तोड़ दिया। ये बात तो साफ़ है कि निक वो अच्छे पति हैं, जो किस्मत वालों को मिलते हैं। निक का रोमांटिक अंदाज़ इतना प्यार है कि आपको हर दिन फेरीटेल्स में विश्वास करवाता है। हमें तो ऐसा लगता है कि अगर प्रियंका और निक की शादी अरेंज भी हुई होती तो भी इनका रिश्ता अच्छा चलता।
नहीं समझे? जरा ध्यान दीजिये और सोचिये कि निक जोनस वो परफेक्ट दामाद हैं, जो हर भारतीय माता-पिता अपनी बेटी के लिए चाहते हैं। आइये आपको इस बात का सबूत भी दे देते हैं -
निक अपनी सासू माँ को हर जगह साथ ले जाते हैं
क्या आपने कभी ध्यान दिया कि प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा, प्रियंका और निक के हर वेकेशन (जो कि बेशुमार होते हैं) में उनके साथ होती हैं! अगर ये बात निक को हमारे भारतीय माता-पिता के लिए बेस्ट दामाद नहीं बनाती, तो हमें पता नहीं क्या बना सकता है।
निक बहुत 'घरलू' है
निक ने हाल ही में बताया था कि उनका फ अक्षर से फेवरेट शब्द फैमिली है। नहीं, हम मजाक नहीं कर रहे उन्होंने सही में ऐसा कहा था। एक इंटरनेशनल पॉप आर्टिस्ट होने के बावजूद निक बहुत घरेलू हैं, जिसके लिए उन्हें एक्स्ट्रा गुड दामाद पॉइंट्स मिलना लाज़मी है।
निक बच्चों से बेहद प्यार करते हैं
क्या आपने कभी निक को उनकी भतीजी वैलेंटीना के साथ देखा है? निक बच्चों के साथ बेहद अच्छे हैं और उनसे प्यार भी करते हैं, जो उन्हें परफेक्ट पति और दामाद के साथ भविष्य में एक अच्छा पिता बनने की काबिलियत भी देता है। हमारे मम्मी-पापा को और क्या चाहिए?
निक परंपराओं और संस्कारों की बहुत इज्ज़त करते हैं
क्या आपने कभी ध्यान दिया कि कैसे जोनस परिवार फिल्म हम साथ साथ है के रामकिशन जी के परिवार के अमेरिकन वर्जन जैसा है? जिमी फैलन के चैट शो पर प्रियंका और अपने रोके की सेरेमनी के बारे में बताने और सभी हिन्दू परंपराओं को अपनी शादी में जोड़ने तक निक संस्कारों से भरे हुए हैं। हम समझ सकते हैं कि मधु चोपड़ा आज कितनी खुश होंगी।