ईशान खट्टर के साथ रिश्ते को लेकर ऐसा है जाह्नवी कपूर के परिवार का रिएक्शन !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra (एडिटोरियल टीम)
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर खट्टर ने एक साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इनकी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ बहुत ज़बरदस्त हिट थी। ‘धड़क’ की शूटिंग के समय से ही ईशान और जाह्नवी की तस्वीरें देखकर ये कहा जाने लगा था कि इन दोनों में कुछ तो चल रहा है।

सिर्फ ‘धड़क’ रिलीज़ होने तक ही नहीं, इसके बाद भी ये दोनों बहुत सारी जगह एक दूसरे के साथ देखे जाते रहे हैं। करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण 6’ में अपने बड़े भाई शहीद कपूर के साथ पहुंचे ईशान से, जब जाह्नवी के बारे में सवाल किए गए तो वो खूब ब्लश करते दिखे।
अब बहुत सारे लोग ये जानना चाहते हैं कि ईशान को लेकर जाह्नवी के घरवाले क्या सोचते हैं ? आइए आपको बताते हैं:
बोनी कपूर

हाल ही के इंटरव्यू में जाह्नवी से पूछा गया कि ईशान के बारे में उनके पापा की क्या राय है। जाह्नवी ने भी शर्माते हुए बताया, ‘डैड को लगता है कि ईशान एक बेहतरीन एक्टर है और अच्छा लड़का है।
बस वो यही कहते हैं।’ जाह्नवी ने ये भी बताया कि उनके पापा, उन्हें डेट पर ले जाने वाले हर लड़के की पूरी इन्क्वायरी करते हैं। हालांकि इसकी वजह से जाह्नवी को बहुत ज्यादा डेट नहीं मिलतीं, क्योंकि उनके पापा को लगता है कि कोई लड़का उनके लायक नहीं है।
अर्जुन कपूर
अर्जुन ने जाह्नवी और ईशान के बारे में, करण के शो पर ही, कहा था कि ये दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। इनके बीच क्या चल रहा है, ये तो मुझे नहीं पता। लेकिन मैंने ईशान को जाह्नवी के आसपास खूब मंडराते देखा है। जाह्नवी-ईशान के बारे में बात करते हुए अर्जुन का लहजा बड़े भाइयों जैसा सख्त बिल्कुल नहीं था।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें