सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर से खूब प्यार जता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखिये तस्वीरें !

    सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर से खूब प्यार जता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखिये तस्वीरें !

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे आजकल हर जगह हैं। सलमान खान के भाई अरबाज़ खान के साथ अपनी शादी तोड़ने के बाद मलाइका के अर्जुन को डेट करने की ख़बरें बॉलीवुड के गलियारों में बनी हुई थीं। कुछ समय पहले ही मलाइका और अर्जुन ने साथ में पब्लिक में दिखना शुरू किया था। इन दोनों को अक्सर दूसरे स्टार की पार्टी में और साथ में डिनर पर जाते देखा जाने लगा है।

    लेकिन मलाइका और अर्जुन ने अपनी रिलेशनशिप पर पुष्टि का ठप्पा सिर्फ पब्लिक अपीयरेंस से ही नहीं लगाया। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के पोस्ट को लाइक और उनपर कमेंट करना शुरू कर दिया है। मलाइका को आजकल आप अर्जुन की पोस्ट की तस्वीरों पर कुछ ना कुछ लिखते देख सकते हैं। अर्जुन की तस्वीरों को देखकर शायद मलाइका खुद को रोक ही नहीं पाती हैं और कभी कुछ रोमांटिक और कभी कुछ क्यूट लिख देती हैं।

    देखिये मलाइका ने क्या लिखा -

    मलाइका और अर्जुन को पहली बार एक फैशन शो के दौरान साथ में बैठे देखा गया था। वहीं से इनका रिश्ता पब्लिक हुआ। इसके बाद हेलोवीन पर अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसपर मलाइका ने फायर एमोजी कमेंट की थी। ये इन दोनों के सोशल मीडिया पर पीडीए की शुरुआत थी।

    सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर से खूब प्यार जता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखिये तस्वीरें !

    इसके बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें क्यूट बताया। अर्जुन ने अपनी फिल्म पानीपत की बात करते हुए एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की थी, जिनमें नन्हें अर्जुन बैठे हुए हैं। फैन्स के साथ मलाइका को भी ये तस्वीर पसंद आई और उन्होंने इसपर कमेंट कर अपना प्यार जताया।

    सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर से खूब प्यार जता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखिये तस्वीरें !

    सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर से खूब प्यार जता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखिये तस्वीरें !

    हाल ही में अर्जुन ने एक सेक्सी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ये तस्वीर अर्जुन के छुट्टी के दिन की है, जिसमें वे तबाही लग रहे हैं। तस्वीर पर कमेंट करते हुए मलाइका ने हम्म लिखा।

    सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर से खूब प्यार जता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखिये तस्वीरें !

    अब ये बात तो साफ़ है कि इनका प्यार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है !