जानिए डांस पर बनी इन फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कितनी कमाई !
बॉलीवुड में हर साल हर की सैकड़ों फ़िल्में बनाई जाती हैं। बहुत सारे बॉलीवुड एक्टर एक साल में 2 से 3 फिल्मों में नज़र आते हैं। सबसे ज़्यादा हिंदी फ़िल्में रोमांस और एक्शन पर आधारित होती हैं और डांस इन फिल्मों का एक अटूट हिस्सा होता है। बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों को कोई एक्टर केवल अपने एक डांस स्टेप की वजह से याद रह जाता है। लेकिन बॉलीवुड में डांस केवल कुछ गानों तक ही सीमित नहीं है। डांस को आधार बनाकर बॉलीवुड में बहुत सारी फ़िल्में भी बनाई गई हैं। इन डांस फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने बड़ी मेहनत से खुद को डांस के लिए तैयार किया।
आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की 7 सबसे पॉपुलर डांस फ़िल्में और बॉक्स-ऑफिस पर उनकी कमाई-
1. ABCD
इंडिया में डांस के सबसे बड़े मास्टर माने जाने वाले प्रभुदेवा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा की इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 39 करोड़ की कमाई की थी और हिट रही थी।
2. दिल तो पागल है
बॉलीवुड के सबसे शानदार डायरेक्टर्स में से एक यश चोपड़ा की इस फिल्म में शाहरुख़ खान, ,माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने काम किया था। इस फिल्म के गाने अपनेआज भी बहुत पसंद किए जाते हैं। इस फिल्म को दर्शकों से बहुत ही ताबड़तोड़ रिस्पौंस मिला और ये फिल्म 1997 में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई थी।
3. ABCD 2
रेमो डिसूज़ा और प्रभुदेवा की जोड़ी ने एक बार फिर से एक डांस फिल्म के लिए हाथ मिलाया और इस बार बॉलीवुड के यंग स्टार्स वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को भी फिल्म में शामिल किया। ये फिल्म पिछली फिल्म से भी ज़्यादा बड़ी हिट साबित हुई और इसने बॉक्स-ऑफिस पर 103.5 करोड़ रूपए कमाए।
4. डिस्को डांसर
मिथुन चक्रवर्ती की इस फिल्म को डांस के मामले में आइकोनिक माना जाता है। 1982 में आई इस फिल्म ने भारत में 6.4 करोड़ रूपए और भारत के बाहर, विदेशों में कुल 94 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था।
5. मुन्ना माइकल
यंग एक्टर टाइगर श्रॉफ और अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फ़िल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 33 करोड़ रूपए की कमाई की।
6. ताल
बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई की इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में सभी एक्टर्स की परफॉरमेंस को बहुत पसंद किया गया था और ये फिल्म बहुत ज़बरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज़ के वक़्त 21.49 करोड़ रूपए कमाए थे।
7. चांस पे डांस
शाहिद कपूर और जेनेलिया डिसूज़ा की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस फिल्म ने भारत भर में केवल 9.3 करोड़ रूपए कमाए थे।