साउथ की फिल्मों से आई इन एक्ट्रेसेज़ ने बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान !
बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री, रीजनल फिल्मों के मुकाबले काफ़ी बड़ी इंडस्ट्री है। लेकिन रीजनल फिल्में भी अब बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले में टक्कर लेने लगी हैं। खासकर साउथ की फ़िल्में अब बॉलीवुड को कड़ी चुनौती दे रही हैं। साउथ की ‘रोबोट’ और ‘बाहुबली’ जैसी फ़िल्में बॉलीवुड की फिल्मों से ज़्यादा पॉपुलर रहीं। बॉलीवुड हमेशा से रीजनल फिल्मों को इग्नोर करता रहा है। लेकिन साउथ के बहुत सारे कलाकारों ने बॉलीवुड में आ कर काम किया है और हिट फ़िल्में दी हैं।
रजनीकांत, कमल हासन और धनुष जैसे साउथ के सुपरस्टार्स बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बहुत सी पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ ने अपना करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था और साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें काफी शोहरत मिली।
आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ के बारे में जिन्होंने अपना करियर साउथ की फिल्मों से किया था-
1. हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी अम्मनकुट्टी, तमिलनाडु के चक्रवर्ती परिवार से हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू 1963 में तमिल फिल्म ‘इधु सथियम’ से शुरू किया था। इस फिल्म में हेमा सपोर्टिग रोल में थीं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर राज कपूर की फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से किया था। उनकी खूबसूरती के दीवाने पूरे भारत भर में फैले हुए थे।
2. रेखा
रेखा के पिता जैमिनी गणेशन और उनकी मां पुष्पवल्ली तमिल फिल्मों में एक्टर थे। रेखा ने अब तक 180 से ज़्यादा फ़िल्में की हैं और उनका करियर 40 साल लम्बा है। रेखा ने अपना एक्टिंग करियर कन्नड़ फिल्म ‘गोवा डल्ली CID 999’ से शुरू किया था। रेखा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 16 साल की उम्र में फिल्म ‘दो शिकारी’ से किया था। रेखा को आज बॉलीवुड की सबसे महानतम एक्ट्रेसेज़ में से एक माना जाता है।
3. ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दीवाने पूरी दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐश्वर्या का जन्म एक पारंपरिक साउथ इंडियन फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से 1997 में किया था। उनकी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसन्द किया था। बॉलीवुड आने के बाद ऐश्वर्या ने ‘देवदास’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘ताल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
4. वैजयंती माला
वैजयंती माला का जन्म एक तमिल परिवार में चेन्नई में हुआ था। वैजयंती माला ने अपना एक्टिंग डेब्यू तमिल फिल्म ‘वज्हकई’ से 1949 में किया था। वो साउथ के सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ में से एक थीं। बॉलीवुड आने के बाद उन्होंने ‘देवदास’, ‘नया दौर’ और ‘आशा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। वैजयंती माला बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ में से एक थीं।
5. श्रीदेवी
श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। श्रीदेवी ने 4 साल की छोटी सी उम्र से अपना एक्टिंग करियर साउथ की फिल्मों से शुरू कर दिया था। साउथ इंडियन फिल्मों में श्रीदेवी का नाम बहुत बड़ा था और वो बॉलीवुड में आने से पहले साउथ में कई बेहतरीन फ़िल्में दे कर चुकी थीं। बॉलीवुड आने के बाद उन्होंने ‘चालबाज़’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘चांदनी’ जैसी कई हिट फ़िल्में की।