'जुगराफ़िया' गाना: उदित नारायण-श्रेया घोषाल की आवाज़ पर, ऋतिक और मृणाल ठाकुर का रोमांस आपको लड़कपन में ले जाएगा !

    'जुगराफ़िया' गाना आपको लड़कपन में ले जाएगा !

    'जुगराफ़िया' गाना: उदित नारायण-श्रेया घोषाल की आवाज़ पर, ऋतिक और मृणाल ठाकुर का रोमांस आपको लड़कपन में ले जाएगा !

    उदित नारायण के पास वो आवाज़ है, जो 25 से ज्यादा उम्र वाले लोगों को तुरंत बच्चा बना सकती है। ‘सुपर 30’ का पहला गाना ‘जुगराफ़िया’ सुनकर आपके साथ ऐसा ही कुछ होगा। गाने के ऑडियो में उदित नारायण-श्रेया घोषाल की केमिस्ट्री, और वीडियो में ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री सिर्फ और सिर्फ जादू है। 

    ये गाना लड़कपन वाले रोमांस को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। ‘सुपर 30’ में ऋतिक, पटना के फेमस टीचर आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं और मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी का, ये सबको पता है। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी शायद ही किसी को पता हो। 

    इस देसी और प्यारी केमिस्ट्री को ऋतिक और मृणाल जिस खूबसूरती से स्क्रीन पर लेकर आए हैं, वो बहुत काबिले-तारीफ़ है। गाने का म्यूजिक इतना खूबसूरत इसलिए है, क्योंकि इसे कम्पोज़ किया है अजय-अतुल ने। अजय-अतुल का म्यूजिक दिल्ली की गर्मियों में आपको, फूलों की घाटी वाला फ़ील दे सकता है। 

    इस खूबसूरत गाने में लड़कपन वाले चटपटे लिरिक्स लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। ऐसे चुटीले लिरिक्स लिखने में अमिताभ इतने सेट हैं कि ‘जुगराफ़िया’ शब्द सुनते ही कितने लोगों को आईडिया लग जाएगा कि ये लिरिक्स उन्होंने ही लिखे हैं। 

    यहाँ देखिए ‘सुपर 30’ का खूबसूरत गाना ‘जुगराफ़िया’: