बॉलीवुड फिल्मों के इन 15 सबसे महंगे गानों की कीमत सुनकर होश खो बैठेंगे आप !
बॉलीवुड में गाने और नाचने का ट्रेंड शुरू से ही चला आया है। जहाँ कुछ लोग अचानक से रोमांटिक या फिर बढ़िया बीट वाले गाने के चलने पर सवाल उठाते हैं वहीं ये मानने वाली बात है कि आप थिएटर में अपनी सीट पर बैठे हुए अपने आप को बीट पर थिरकने से नहीं रोक पाते। बॉलीवुड से शुरू से लेकर आज तक अपने गानों में कई बदलाव किये हैं और हर नए ट्रेंड को शुरू और फॉलो किया है। दर्शकों से इन गानों को खूब प्यार भी मिलता है और शायद इसीलिए बॉलीवुड के फिल्मकार अपनी फिल्मों के गानों को बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।
बॉलीवुड की फिल्मों पर ही ही बल्कि गानों पर भी फ़िल्मकार करोड़ रुपयों का खर्च करते हैं। आइये आपको बताते हैं ऐसे गानों के बारे में -
फिल्म छिछोरे का थीम सॉन्ग (9 करोड़)
खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म छिछोरे का थीम सॉन्ग जल्द ही महबूब स्टूडियोज में फिल्माने के लिए 9 करोड़ के सेट्स को बनवाया गया। इस गाने को बोस्को और सीजर की जोड़ी ने कोरियोग्राफ किया है। इसमें 500 डांसर फिल्म के सभी 8 एक्टर्स के साथ डांस करते नज़र आयेंगे। ये अभी तक के सबसे महंगे गानों में से एक है।
पार्टी ऑल नाईट - बॉस (6 करोड़)
साल 2013 में आई फिल्म बॉस के गाने में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा साथ नज़र आये थे। इस गाने में 600 विदेशी डांसर्स ने काम किया था। इस गाने में यो यो हनी सिंह ने भी काम किया था और ये उस साल का पार्टी एंथम बना था।
मलंग - धूम 3 (5 करोड़)
धूम फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म धूम 3 में आमिर खान और कैटरीना कैफ का ये गाना बेहद खूबसूरत था। इस गाने के लिए आमिर और कैटरीना ने तो ट्रेनिंग ली ही थी, साथ ही यश राज फिल्म्स ने यूएसए से 200 डांसर्स को मुंबई बुलाकर उन्हें सिर्फ इस गाने के लिए 20 दिनों तक ट्रेन किया था। इस गाने को बनाने में 5 करोड़ का खर्च आया था और अंत में सभी की मेहनत रंग लायी और ये फिल्म और गाना दोनों हिट हुए।
किलिमंजारो - रोबोट (4 करोड़)
सुपरस्टार रजनीकांत और बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या राय पर फिल्माया ये गाने बेहद अच्छा था। ये पेरू के माचू पीचू में शूट होने वाल पहला भारतीय विडियो है, जिसे प्रभु देवा के भाई राजू सुन्दरम ने कोरियोग्राफ किया था।
ठा करके - गोलमाल रिटर्न्स (3.5 करोड़)
गोलमाल फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स के इस गाने में 1000 बैकग्राउंड डांसर्स और 180 स्टंट्समेन ने फिल्म के सभी स्टार्स के साथ काम किया था। इतना ही नहीं डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस गाने में 10 सबसे महंगी गाड़ियों को दिखाया था। इस गाने को शूट करने में 10 दिन लगे थे और आश्चर्य की बात ये है कि इसको बनाने में मेकर्स को 3.5 करोड़ रुपयों को खर्च करना पड़ा।
छम्मक छल्लो - रा.वन (3 करोड़)
रा.वन, शाहरुख़ खान के सबसे मह्त्वकंशी प्रोजेक्ट्स में से एक थी। उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया था। इस फिल्म का बड़ा हिस्सा था गाना छम्मक छल्लो, जिसके लिए ना केवल हॉलीवुड के ग्रैमी विनर सिंगर एकोन को भारत बुलाया गया था बल्कि यश राज स्टूडियोज ने इसके सेट्स में 3 करोड़ रुपये का खर्च भी किया था। करीना कपूर और शाहरुख़ खान का ये गाना सुपरहिट हुआ था।
सैटरडे सैटरडे - हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (3 करोड़)
साल 2014 में आई फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया यंग लोगों के बीच काफी हिट हुई थी। इस फिल्म का गान सैटरडे सैटरडे साल के सबसे बड़े हिट गानों में से एक था, जिसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन साथ नज़र आये थे।
राधा नाचेगी - तेवर (2.5 करोड़)
साल 2015 में आई अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर दर्शकों को खुश तो नहीं कर पायी, लेकिन इस फिल्म का गाना राधा नाचेगी ज़रूर लोगों को पसंद आया। सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस गाने को रेमो डीसूजा ने कोरियोग्राफ किया था और इसमें 2.5 करोड़ का खर्च हुआ था।
अज़ीम ओ शान शहंशाह - जोधा अकबर (2.5 करोड़)
आशुतोष ग्वारिकर की फिल्म जोधा अकबर में हम सभी ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बढ़िया केमिस्ट्री को देखा था। इस फिल्म में भव्य सेट्स और बेहद खूबसूरत कॉस्टयूम्स का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन फिल्म की हाईलाइट थी इसका गाना अज़ीम ओ शान शहंशाह। इस गाने के लिए मेकर्स ने 2.5 करोड़ का खर्च किया था। इसमें 400 डांसर्स और 2000 साइड आर्टिस्ट्स ने काम कर इसे यादगार बनाया था।
पिया के बाज़ार - हमशकल्स (2 करोड़)
ईशा गुप्ता, तमन्ना और बिपाशा बसु के साथ इस गाने में 500 डांसर्स थे और ये गाना हिट हुआ था। इस गाने में फिल्म के लीड हीरो भी थे और इसका खर्च 2 करोड़ था।
जलेबी बाई - डबल धमाल (1.5 करोड़)
फिल्म धमाल का सीक्वल डबल धमाल भले ही जनता को ख़ास खुश ना कर पाया हो। लेकिन मल्लिका शेरावत स्टारर इस गाने ने ज़रूर खलबली मचाई थी। इसे बनान में कुल 1.5 करोड़ का खर्च आया था।
प्यार किया तो डरना क्या - मुग़ल-ए-आज़म (1 लाख)
1960 के दशक की सबसे महंगी फिल्म को बनाने में 12 साल लगे थे और इसका गाना प्यार किया तो डरना क्या 1 लाख रुपये ( आज के समय में 6.75 करोड़) में बनाया गया था। इस फिल्म में सबकुछ भव्य होने की वजह से मेकर्स को आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। ये गान आज भी सभी के मन में बसा हुआ है।
स्पेशल मेंशन - संजय लीला भंसाली की फिल्मों के गाने
संजय लीला भंसाली की फिल्मों के गाने बेहद भव्य और खूबसूरत हैं। भंसाली को हर चीज़ परफेक्ट करने का शौक है और इसीलिए वे अपनी फिल्मों को बिना किसी कमी के बनाने की कोशिश करते हैं। साल 2002 में आई उनकी फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला में हम सभी ने ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित को साथ नाचते देखा था और उस गाने को बनाने में 2.5 करोड़ रुपये का खर्च आया था। इतना ही नहीं फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना दीवानी मस्तानी, राम लीला का नगाड़े संग ढोल और फिल्म सावरिया के गाने को बनाने में भंसाली के करोड़ों रुपयों का खर्च किया है।