फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के बचपन का ये वीडियो, आज दिन की सबसे क्यूट चीज़ है!

    फरहान अख्तर ने शेयर किया गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के बचपन का वीडियो

    फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के बचपन का ये वीडियो, आज दिन की सबसे क्यूट चीज़ है!

    बॉलीवुड का चस्का जिसे बचपन में लग जाता है वो ही जानता है कि कैसे हमारा पूरा बचपन अलग-अलग फ़िल्मी गाने गाते बीता है। कभी खुद की मर्ज़ी से तो कभी मेहमानों के आगे फ़र्माइशी कार्यक्रम की तरह, हम सभी पर हम सबको कभी न कभी 4 लोगों के सामने खड़े होकर गाना पडा है।

    एक्टर फरहान अख्तर ने ऐसा ही एक विडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। इस विडियो में एक बच्ची बहुत क्यूट तरह से कुछ पुराने गानों को गुनगुनाते हुए नज़र आ रही है। और ये विडियो किसी और का नहीं बल्कि एक्टर-मॉडल शिबानी दांडेकर का है।

    यहाँ देखिए ये खूबसूरत विडियो: 

    शिबानी ने फ्रॉक पहनी हुई है और वो पुराना गाने गा रही हैं। आपको बता दें कि शिबानी, फरहान की गर्लफ्रेंड हैं। 

    इन दोनों का रिलेशनशिप पिछले एक साल तरीके से ज़ोरदार तरीके से चल रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर छुट्टियाँ मनाते हुए, एक दूसरे के साथ तस्वीरें डालते रहते हैं।