अर्जुन कपूर की थ्रिलर फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर उम्मीद से काफी फीका है, देखिये वीडियो !

    अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर फीका है

    अर्जुन कपूर की थ्रिलर फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर उम्मीद से काफी फीका है, देखिये वीडियो !

    अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। असल ज़िन्दगी की घटना पर आधारित इस फिल्म में भारत के सबसे बड़े कन्वर्ट ऑपरेशन्स को दिखाया जायेगा। एक कहानी है 5 आम आदमियों की, जिन्होंने अपने दृढ़ निश्चय से भारत के सबसे खरतनाक आतंकवादियों को पकड़ा, वो भी बिना भी एक गोली चलाये।

    इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ एक्टर राजेश शर्मा, प्रशांत एलेग्जेंडर, गौरव मिश्रा, आसिफ खान, सान्तिलाल मुखर्जी, बजरंगबली सिंह और प्रवीन सिंह सिसोदिया हैं। ट्रेलर की बात करें तो आप इसमें देखेंगे कि कोई अंजाम इंसान लगातार देश में बम ब्लास्ट कर रहा है। भारतीय सरकार भी इस मोस्ट वॉन्टेड आदमी को पकड़ नहीं पा रही है और एंट्री होती है हमारे हीरो अर्जुन कपूर और उसके दोस्तों की। अर्जुन और उसके दोस्त कसम खाते हैं कि वो किसी भी हालत में इस आतंकवादी को पकड़कर लायेंगे। भले ही इसमें सभी की जान ही क्यों ना चली जाए।

    अर्जुन कपूर की थ्रिलर फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर उम्मीद से काफी फीका है, देखिये वीडियो !

    ट्रेलर आपको एक्शन और धमाके देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें देश को लेकर टेंशन भी खूब बनी हुई है। बुरी बात ये है कि आपको कुछ भी ढंग से फील नहीं होगा। ये ट्रेलर भले ही ठीक दिखता हो लेकिन आपको कोई ख़ास फील नहीं देता। अर्जुन कपूर को देखकर लग रहा है कि वे अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के सेकंड हाफ में से उठकर आये हैं।

    उनका लुक, एक्सप्रेशन और बोलना का तरीका सब फीका है और हर सीन में एक-जैसा है। ट्रेलर से साफ़ है कि फिल्म की कहानी ज़बरदस्त होने वाली है। हालाँकि इसको पर्दे पर कैसा दिखाया जायेगा ये बात देखने लायक होगी। हम उम्मीद करते हैं कि इस फिल्म का हाल जॉन अब्राहम की रोमियो अकबर वॉल्टर जैसा ना हो।

    अर्जुन कपूर की थ्रिलर फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर उम्मीद से काफी फीका है, देखिये वीडियो !

    फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड 24 मई को रिलीज़ होगी! इस फिल्म को डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने बनाया है! देखिये इसका ट्रेलर यहाँ -

    देखिये देसीमार्टीनी का विडियो यहाँ -