'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' टीज़र: अर्जुन कपूर से ऐसी दमदार एक्टिंग की उम्मीद तो हमें बिल्कुल नहीं थी !

    'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' टीज़र: अर्जुन कपूर से ऐसी दमदार एक्टिंग की उम्मीद तो हमें बिल्कुल नहीं थी !

    आजकल भारत के ऐतिहासिक युद्धों और बेहद कामयाब इंटेलिजेंस मिशन पर फ़िल्में बनाना, एक नया ट्रेंड है। अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ इस लिस्ट में एक नयी फिल्म है। 

    अर्जुन कपूर की इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं और ये 5 ऐसे हीरोज़ की कहानी है, जो भारत के सबसे खूंखार आतंकवादी को पकड़ने में कामयाब होते हैं। इस कहानी की सबसे मजेदार बात ये हैं कि ये पाँचों बिना किसी हथियार, बिना किसी सपोर्ट के अपने मिशन को अंजाम देते हैं। ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के टीज़र में डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता का सस्पेंस भरा, सिग्नेचर स्टाइल दिख रहा है। 

    उनकी पिछली फिल्म, अजय देवगन स्टारर ‘रेड’ बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का टीज़र देखकर ऐसा लग रहा है कि राजकुमार गुप्ता, एक बार फिर से अपनी ये कामयाबी दोहरा सकते हैं। 

    फिल्म में लीड रोल निभा रहे अर्जुन कपूर, अपनी पिछली फिल्मों के मुकाबले बेहद अलग लग रहे हैं और उनका ये अवतार दर्शकों के सामने कुछ नया करने के लिए तैयार दिख रहा है। टीज़र में कुछ मजेदार डायलॉग हैं, जो खतरनाक भी लगते हैं और मजेदार भी। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि अर्जुन कपूर की ये फिल्म जितनी दमदार लग रही है, उतनी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। 

    यहां देखिए अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का टीज़र: