DID में डांस की जंग को जज करेंगी करीना कपूर, देखिये शो का पहला प्रोमो यहाँ !

    DID में डांस की जंग को जज करेंगी करीना कपूर, देखिये शो का पहला प्रोमो यहाँ !

    DID में डांस की जंग को जज करेंगी करीना कपूर, देखिये शो का पहला प्रोमो यहाँ !

    बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर टीवी पर अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करीना टीवी का पॉपुलर डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ जज करने वाली हैं और उनके साथ रैपर रफ़्तार और कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस भी जज होंगे। इस शो के सातवें सीज़न को ‘डांस इंडिया डांस: बैटल ऑफ़ चैंपियंस’ नाम दिया गया है। एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘काफी समय से करीना से बात की जा रही है। हालांकि, हाल ही में उनसे डील फाइनल हुई है। वो जज बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, जबकि शो की टीम भी उनके आने से काफ़ी एक्साइटेड है।’ जी टीवी ने सन्डे को नए सीज़न का प्रोमो लॉन्च किया। इस प्रोमो में बेहद ग्लैमरस लग रहीं करीना कपूर, सिंगर रफ़्तार और कोरियोग्राफर बोस्को के साथ कदम मिल मिलाती नज़र आ रही हैं।

    करीना इस टीज़र में कमाल लग रही हैं और कहने की ज़रूरत नहीं है कि वो स्क्रीन पर आग लगा रही हैं। देखिये इस शो का पहला टीज़र यहाँ -

    बता दें कि ज़ी टीवी ने इस बार अपने रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के कांसेप्ट में काफी बदलाव किये हैं। इस बार आप इस शो पर टीम्स को डांस की जंग करते देखेंगे। इस शो में चार टीम होंगी - साउथ के थैलाइवा, ईस्ट के टाइगर्स, नार्थ के नवाब्स और वेस्ट के सिंघम्स। कोरियोग्राफर पाल्देन लामा माव्रोह, भावना खंडूजा, स्नेहा कपूर और पॉल कार्दोज़ इस शो में अलग-अलग टीम्स के कोच होंगे। ये करीना का डेब्यू शो है, जिसमें उन्हें देखना दिलचस्प होगा।