पछताओगे: विक्की कौशल और नोरा फतेही का ये गाना देखकर आपको 90s में अल्ताफ राजा के वीडियो याद आ जाएंगे!

    पछताओगे: विक्की कौशल और नोरा फतेही का गाना

    पछताओगे: विक्की कौशल और नोरा फतेही का ये गाना देखकर आपको 90s में अल्ताफ राजा के वीडियो याद आ जाएंगे!

    क्या होगा अगर आप बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर- विक्की कौशल, बेहतरीन डांसर- नोरा फतेही और बेहतरीन सिंगर- अरिजीत सिंह, को एक ही गाने में ले लें? बहुत खूबसूरत विज़ुअल वाला एक गाना बनेगा जिसे देखते ही आपको अल्ताफ राजा का 90s वाला गाना याद आएगा- पहले तो कभी कभी गम था! 

    एक शादीशुदा कपल है, हैण्डसम बन्दा, खूबसूरत बीवी। बीवी का ध्यान बन्दे की बजाय कहीं और रहता है। बीवी कहीं जाती है, बन्दा फॉलो करता है। और बीवी किसी और की बाहों में! 

    उफ्फ... दिल टूट गया बन्दे का! अब बताइए इस कहानी को सुन के क्या क्या याद आया? हम दिल दे चुके सनम? मनमर्जियां? या फिर अल्ताफ राजा का गाना- पहले तो कभी कभी गम था? जो भी आपको याद आया हो, इस गाने में वही सब कुछ है। 

    दुःख इस बात का है कि इस कहानी में एक्टर हमारा फेवरेट लड़का विक्की कौशल है। बस इसी बात का दुःख है। लेकिन इससे आगे चलें तो गाने में पंजाबी बोल हैं, गिटार वाला म्यूजिक है, अरिजीत सिंह है और इन सबके साथ अत्यधिक खूबसूरत नोरा फतेही हैं। 

    तो कुल मिलाकर गाना मार्किट में तो चल निकलेगा, लेकिन दिल? नहीं साब, दिल में उतरने वाला मामला नहीं है इस गाने में! 

    यहाँ देखिए विक्की कौशल और नोरा फतेही का म्यूजिक वीडियो ‘पछताओगे’: