राज कुंद्रा केस में खुलासा, व्हाट्सग्रुप ग्रुप में हो रही थी पोर्नोग्राफी फिल्मों और बिज़नस बढ़ाने की चर्चा

    राज कुंद्रा केस में व्हाट्सग्रुप चैट का खुलासा

    राज कुंद्रा केस में खुलासा, व्हाट्सग्रुप ग्रुप में हो रही थी पोर्नोग्राफी फिल्मों और बिज़नस बढ़ाने की चर्चा

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार शाम पोर्नोग्राफी फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आज उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। राज को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। अब ताजा ख़बरों की माने तो राज के नाम का खुलासा एक व्हाट्सग्रुप ग्रुप से हुआ है। इस ग्रुप का नाम 'H' बताया जा रहा है। इस ग्रुप में राज और उनके अन्य चार साथी के होने की खबर है।

    बताया जा रहा है कि इस  व्हाट्सग्रुप ग्रुप ने पोर्न फिल्मों से जुड़े बिज़नस पर बात की जाती थी। क्राइम ब्रांच के हाथों इस ग्रुप की चैट लग गई है जिसमें मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट को लेकर बात की गई है। रेवेन्यू को कैसे बढ़ाया जाये जैसे मुद्दों पर बात की गई है।

    पोर्नोग्राफी मामले में इस साल फ़रवरी में राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच मामले की जांच में लगी हुई थी। अब बताया जा रहा है कि राज के खिलाफ उन्हें बड़े सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच की तरफ से ये भी बताया गया है कि राज ही इसके मास्टरमाइंड हो सकते हैं।

    खबरों की माने तो राज ने केंद्रिन नाम की कंपनी शुरू की जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था। ये कंपनी OTT प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेंट पब्लिश करती थी। राज के परिवार के सदस्य ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। इस कंपनी सर्वर पर मुंबई, दिल्ली या भारत के अन्य जगहों पर शूट किये गये अश्लील वीडियो अपलोड कर उन्हें वी ट्रांसफर के जरिये दूसरे जगह भेजा जाता था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस बिज़नस में राज ने 10 करोड़ रूपये लगाए हैं। उमेश कामत नाम के शख्स ने गिरफ़्तारी के बाद राज और कंपनी से जुड़ी सारी सच्चाई क्राइम ब्रांच को बता दी। अब अगर राज दोषी पाए गए तो उन्हें 5 से 7 साल की सजा हो सकती है।