वैलेंटाइन्स डे विडियो: प्रियंका को शादी से एक रात पहले निक जोनस से मिला था ये रोमांटिक गिफ्ट !

    वैलेंटाइन्स डे विडियो: प्रियंका को शादी से एक रात पहले निक जोनस से मिला था ये रोमांटिक गिफ्ट !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को दुनिया भर में लोग बहुत प्यार करते हैं। लेकिन इन दोनों के प्यार के किस्से सुनकर तो ऐसा लगता है जैसे ये रियल हैं ही नहीं।

    वैलेंटाइन्स डे पर प्रियंका और निक का एक प्यार भरा किस्सा बहुत तेज़ी से इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है।। ये किस्सा प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया। प्रियंका ने निक की रोमांटिक साइड बताते हुए अपनी शादी से एक रात पहले का एक किस्सा बताया।

    प्रियंका ने बताया कि जब वो निक से मिलने गयीं तो रास्ते भर फूल बिछे हुए थे। और ये रास्ता सीधा बेडरूम में जाता था। निक ने पूरे रास्ते पर छोटे-छोटे गिफ्ट रखे हुए थे। इन गिफ्ट्स पर नोट्स लगे हुए थे जिनपर निक ने प्रियंका के लिए कई वादे लिखे हुए थे। जैसे कि वो वो हमेशा प्रियंका का ध्यान रखेंगे, हमेशा उन्हें सुरक्षित रखेंगे। कितना रोमांटिक है न इनका रिश्ता !

    इस विडियो में देखिए प्रियंका और निक का ये पूरा किस्सा और अपने वैलेंटाइन के लिए भी कुछ ऐसा ही रोमांटिक प्लान बनाइए: