रणबीर-आलिया के साथ रणथम्बोर में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर और दीपिका, अनसीन फोटो

    रणबीर-आलिया के साथ रणथम्बोर में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर और दीपिका

    रणबीर-आलिया के साथ रणथम्बोर में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर और दीपिका, अनसीन फोटो

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथम्बोर में नए साल की छुट्टियां मना रहे हैं। हाल में कपल की जंगल सफारी की तस्वीर भी सामने आई थी। लेकिन ये दोनों अकेले अपने परिवार के साथ ही नहीं बल्कि खास दोस्त दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ रणथम्बोर में फ्री टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। अब इन दोनों कपल की अनसीन तस्वीर सामने आई है।

    बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों कपल की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में चारो सुपरस्टार्स को एक साथ एक फ्रेम में देखा जा सकता है। ये चारो साथ में ही क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस मौके पर रणवीर और दीपिका मास्क लगाये नज़र आ रहे हैं। वहीं आलिया और रणबीर बिना मास्क के हैं।

    वैसे दीपिका भी रणथम्बोर अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। कुछ नई तस्वीरे सामने आई हैं जिसमें दीपिका अपने पेरेंट्स प्रकाश पादुकोण, माँ उजाला पादुकोण और बहन अनिषा के साथ जंगल सफारी करते हुए नज़र आ रही हैं।  

    देखिये

    रणबीर-आलिया के साथ रणथम्बोर में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर और दीपिका, अनसीन फोटो

    रणबीर-आलिया के साथ रणथम्बोर में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर और दीपिका, अनसीन फोटो


    रणबीर-आलिया के साथ रणथम्बोर में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर और दीपिका, अनसीन फोटो

    बता दें, पिछले दिनों खबर थी कि रणबीर आलिया रणथम्बोर में सगाई करने वाले हैं। इसी सेलिब्रेशन के लिए रणवीर और दीपिका भी पहुंचे हैं। लेकिन बाद में साफ़ हो गया है कि दोनों अपने परिवार के साथ सिर्फ छुट्टियां मनाने रंथाम्बोर आये हैं। हाल में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ये माना था कि वो बीते साल शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से वो टालनी पड़ी। मतलब इस साल रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा ये जोड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र में भी नज़र आने वाली है। वहीं आने वाले दिनों में रणवीर और दीपिका फिल्म ’83’ में दिखेंगे।