सलमान ने 3 हफ़्तों से नहीं देखा है पिता सलीम खान को, सोहेल से भी दूर है बेटे निर्वान

    सलमान खान ने 3 हफ़्तों से नहीं देखा है पिता सलीम खान को,

    सलमान ने 3 हफ़्तों से नहीं देखा है पिता सलीम खान को, सोहेल से भी दूर है बेटे निर्वान

    कोरोना वायरस की जंग में पूरी दुनिया एक साथ लड़ रही है। भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन के एलान के बाद जो जहां था वहीं फंस गया है। कई हमारे सितारे विदेशों में फंसे हुए हैं। कुछ एक शहर में होने के बाद भी अपनों से मिलने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ हुआ है। दरअसल इस लॉकडाउन के दौरान वो अपने परिवार के साथ उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर आ गए थे। लेकिन अब परिस्थितियां कुछ ऐसी हो गई हैं कि वो अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने पिता सलीम खान को 3 हफ़्तों से देखा नहीं है।


    सलमान ने सोहेल खान के बेटे निर्वान खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान बताते हैं कि मौजूदा स्थिति को देखकर वो काफी डर गए हैं। ये डर जरुरी है। आगे वो बताते हैं कि उन्होंने अपने पिता को सलीम खान को और निर्वान ने सोहेल को 3 हफ़्तों से नहीं देखा है। इसके बाद सामान डायलॉग बोलते हैं कि जो डर गया समझो बच गया।

    बता दें, सलमान और उनका परिवार कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए भी सामने आया है। सलमान ने 25 हज़ार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई है। सलमान के अलावा शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी, करीना, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और एकता कपूर जैसे सेलेब्स मदद के लिए सामने आये हैं।उम्मीद है कोरोना की जंग जीत ली जाएगी।