बर्थडे गर्ल कंगना रनौत ने शहीद दिवस पर गाना गा कर दिया शुभकामनाओं का धन्यवाद!

    बर्थडे गर्ल कंगना रनौत ने शहीद दिवस पर गाया गाना

    बर्थडे गर्ल कंगना रनौत ने शहीद दिवस पर गाना गा कर दिया शुभकामनाओं का धन्यवाद!

    बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और ‘रिवॉल्वर रानी’ कंगना रानौत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की ‘धाकड़’ एक्ट्रेस कंगना फ़िलहाल कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए, हम सब की ही तरह, अपने घर में हैं। कंगना अपने परिवार के साथ जो जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंगना एक खूबसूरत पिंक साड़ी में हैं और बर्थडे विश करने वालों का शुक्रिया अदा कर रही हैं। लेकिन कंगना का इस बात पर ध्यान ज्यादा लग रहा है कि आज शहीद दिवस भी है। आज ही के दिन आज़ादी की लड़ाई के दौरान भारत के 3 महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। कंगना ने अपने वीडियो में न सिर्फ़ लोगों को बर्थडे विश करने के लिए धन्यवाद दिया, बल्कि शहीद दिवस को देखते हुए गाना भी गाया। वैसे, कंगना को गाना गाते देखना काफी रेयर है। यहां देखिए कंगना का वीडियो:

    इससे पहले कंगना की बहन रंगोली ने सुबह-सुबह ही अपनी ‘छोटू’ को ट्विटर पर बर्थडे विश किया था।

    रंगोली ने बर्थडे विश करते हुए बचपन की एक फोटो शेयर की जिसमें वो तीनों भाई-बहन अपने पापा के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। रंगोली ने ये भी बताया कि उन तीनों को ही अपने पापा से बहुत डर लगता था।