आर्टिकल 15 टीज़र: संविधान की रक्षा के लिए गंभीर आयुष्मान खुराना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे !

    आर्टिकल 15 टीज़र: संविधान की रक्षा के लिए गंभीर हैं आयुष्मान खुराना !

    आर्टिकल 15 टीज़र: संविधान की रक्षा के लिए गंभीर आयुष्मान खुराना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे !

    आयुष्मान खुराना ने अभी तक के अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं, लेकिन उन्होंने कभी एक बेहद सीरियस किस्म का रोल नहीं किया। ‘आर्टिकल 15’ का टीज़र देखकर जो सबसे पहली चीज़ आपको इम्प्रेस करेगी वो है, आयुष्मान का किरदार।

    आर्टिकल 15 टीज़र: संविधान की रक्षा के लिए गंभीर आयुष्मान खुराना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे !

    ‘आर्टिकल 15’ में आयुष्मान एक आईपीएस ऑफिसर के किरदार में हैं। फिल्म का टीज़र देखकर हम एक बार के लिए एकदम सन्न रह गए, बिल्कुल भौंचक्क। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने पिछले साल ‘मुल्क’ जैसी बेहद गंभीर फिल्म बनाई थी।

    ‘आर्टिकल 15’ को सच्ची घटनाओं पर आधारित बताया जा रहा है। टीज़र देखने के बाद हमें ये समझ आया कि फिल्म की कहानी 2017-2018 के बीच देशभर में जगह-जगह हुई जातीय हिंसा पर आधारित है।

    आर्टिकल 15 टीज़र: संविधान की रक्षा के लिए गंभीर आयुष्मान खुराना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे !

    टीज़र में आपको एक रैली का नज़ारा दिखेगा, जिसमें ध्यान से देखने पर समझ आएगा कि ये ‘ब्राह्मण दलित एकता रैली’ है। इस रैली में भगवा झंडे और नीले झंडे एक साथ नज़र आते हैं। इसके बाद हिंसा के दृश्य नज़र आते हैं।

    आर्टिकल 15 टीज़र: संविधान की रक्षा के लिए गंभीर आयुष्मान खुराना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे !

    टीज़र से पहले आज सुबह आए इस फिल्म के पोस्टर में आयुष्मान खुराना के चश्मे पर एक तरफ 2 लड़कियां, एक पेड़ से लटकी हुईं नज़र आती हैं।

    ये देखकर इतना तो क्लियर है कि ये फिल्म बहुत ज्यादा गंभीर है। आयुष्मान की एक्टिंग और अनुभव सिन्हा का डायरेक्शन क्या कहानी लेकर आया है, इसका थोड़ा सा पता 30 मई को चलेगा जब इस फिल्म का ट्रेलर आएगा

    आर्टिकल 15 टीज़र: संविधान की रक्षा के लिए गंभीर आयुष्मान खुराना को देखकर आप हैरान रह जाएंगे !

    यहां देखिए आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का टीज़र: