हैलो चार्ली ट्रेलर: आदर जैन और जैकी श्रॉफ की फिल्म में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का डोज

    हैलो चार्ली ट्रेलर: आदर जैन फिल्म में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का डोज

    हैलो चार्ली ट्रेलर: आदर जैन और जैकी श्रॉफ की फिल्म में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का डोज

    आदर जैन, जैकी श्रॉफ और श्लोका पंडित स्टारर फिल्म हैलो चार्ली का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है। बहुत दिनों के बाद आपको बॉलीवुड में ऐसा कुछ देखने को मिलेगा। तुलना तो नहीं कर सकते लेकिन हां इस फिल्म की कॉमेडी आपका धमाल और हेराफेरी जैसी फिल्मों की याद जरूर दिला देगी। आदर जैन आपको बिलकुल भी इस फिल्म में अनजाने से नहीं लगेंगे बल्कि उनको देखकर आपको और मजा आने वाला है।

    हैलो चार्ली ट्रेलर: आदर जैन और जैकी श्रॉफ की फिल्म में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का डोज

    हैलो चार्ली ट्रेलर: आदर जैन और जैकी श्रॉफ की फिल्म में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का डोज

    ट्रेलर के हिसाब से इसमें कहानी है एक फ्रॉड इंसान एमडी मकवाना (जैकी श्रॉफ) और चिराग रस्तोगी उर्फ चार्ली (आदर जैन) की। दरअसल एमडी को देश छोड़कर भागना है जिसके एक लड़की (श्लोका पंडित) उसे रास्ता बताती है कि उसे एक गोरिल्ला बन जाना चाहिए और बस यहीं से कहानी शुरू हो जाती है। चिराग जिसे कुछ नहीं पता वो इस गोरिल्ले को अपनी मंजिल तक पहुंचाने की कोशिश करता है और रास्ते में ही होते हैं सबसे ज्यादा और मजेदार एडवेंचर।

    हैलो चार्ली ट्रेलर: आदर जैन और जैकी श्रॉफ की फिल्म में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का डोज

    हैलो चार्ली ट्रेलर: आदर जैन और जैकी श्रॉफ की फिल्म में मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का डोज

    हैलो चार्ली के ट्रेलर में आपको राजपाल भी नजर आएंगे। एक के बाद एक ढाई मिनट के इस ट्रेलर में काफी कॉमेडी पंच सुनने को मिलेंगे। इसे देखकर आपको मन करेगा कि ये फिल्म जल्द ही रिलीज हो जानी चाहिए। इस तरह के महामारी वाले समय में ये कॉमेडी फिल्म वाकई में आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। पंकज सारस्वत ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और अगर आपने अभी तक ये मजेदार ट्रेलर नहीं देखा है तो यहां देखिए।