कबीर सिंह के टीज़र में शाहिद कपूर का धांसू अवतार देख के आप सन्न रह जाएंगे !

    कबीर सिंह के टीज़र में शाहिद कपूर का धांसू अवतार देख के आप सन्न रह जाएंगे !

    शाहिद कपूर को सीरियस रोल में स्क्रीन पर देखना, बहुत शानदार एक्सपीरियंस होता है। और कबीर सिंह  के टीज़र में शाहिद को देखकर बस एक ही शब्द दिमाग में आता है- ज़ब्बरदस्त। 

    शाहिद की अगली फिल्म कबीर सिंह  साउथ की बेहद पॉपुलर फिल्म अर्जुन रेड्डी  का हिंदी रीमेक है। अर्जुन रेड्डी  वो फिल्म है जिसने रातों-रात एक्टर विजय देवेराकोंडा को स्टार बना दिया था। एक बहुत अलग किस्म की इस लव-स्टोरी में शाहिद कपूर बहुत धांसू लग रहे हैं। 

    शाहिद के साथ फिल्म में फीमेल लीड निभा रही हैं कियारा अडवाणी। कबीर सिंह  एक डॉक्टर की कहानी है। एक ऐसा डॉक्टर जो पढ़ाई में बहुत ब्रिलियंट है और हमेशा टॉप करता है। लेकिन उसका गुस्सा हमेशा आपे से बाहर रहता है। 

    उसकी ज़िन्दगी में एक बड़ा बदलाव तब आता है जब उसे प्यार हो जाता है। मगर उसकी लव-स्टोरी भी पूरी नहीं हो पाती। प्यार में नाकाम कबीर सिंह, नशे की लत में बहुत बुरी तरह डूब जाता है और एक बड़ी मुसीबत में पड़ जाता है। 

    कबीर सिंह  को डायरेक्ट कर रहे हैं संदीप रेड्डी वंगा, जिन्होंने अर्जुन रेड्डी को डायरेक्ट किया था।

    यहां देखिए कबीर सिंह  का धमाकेदार टीज़र: