Cannes 2019: थाई हाई मैटेलिक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने की सभी की बोलती बंद, देखिये तस्वीरें !

    Cannes 2019: मैटेलिक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने की सभी की बोलती बंद !

    Cannes 2019: थाई हाई मैटेलिक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने की सभी की बोलती बंद, देखिये तस्वीरें !

    इस दुनिया में हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जैसा कोई नहीं है। प्रियंका फिलहाल Cannes Film Festival 2019 में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची हुई हैं और हमें रोज़ एक से बढ़कर एक नये लुक के साथ सरप्राइज दे रही हैं। प्रियंका कुछ बेहद खूबसूरत ऑउटफिट्स में नज़र आ रही हैं और कान्स के अपने दूसरे दिन वाइट फ्रिल गाउन पहनने के बाद प्रियंका ने वैनिटी फेयर x चोपार्ड की पार्टी में अपने लुक से सभी के छक्के छुड़ा दिए।

    प्रियंका ने इस पार्टी के लिए थाई हाई स्लिट मैटेलिक गाउन पहने नज़र आयीं, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस गाउन के साथ प्रियंका ने डायमंड एअरिंग पहने और बोल्ड आय मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ब्लैक स्टिलेटोस के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ब्लैक शर्ट और पैंट के साथ ब्रोंज ब्लेजर में नज़र आये।

    देखिये प्रियंका और निक की तस्वीरें यहाँ -