दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल: शाहरुख-काजोल बने 'राज और सिमरन' फैंस को कहा शुक्रिया!

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल: शाहरुख-काजोल बने 'राज-सिमरन'

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल: शाहरुख-काजोल बने 'राज और सिमरन' फैंस को कहा शुक्रिया!

    आपको शायद ही कभी कोई ऐसा हिंदुस्तानी टकराया हो जिसने बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ दो बार नहीं, तो कम से कम एक बार न देखी हो। शाहरुख खान और काजोल की इस सुपर-रोमांटिक फिल्म को आज 25 साल हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति इस आइकॉनिक मौके को सेलेब्रेट कर रहा है, फैंस का शुक्रिया अदा कर रहा है और फिल्म पर बिताए दिनों को याद कर रहा है।

    फिल्म की स्टार-कास्ट ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर, फिल्म के अपने किरदारों के नाम पर कर लिए। जहां काजोल आज एक बार फिर से सिमरन बन गई हैं, वहीं शाहरुख खान सबके दिलों के चहते राज बन गए हैं।

    परमीत सेठी ने अपना नाम कुलजीत कर लिया है तो वहीं अनायता श्रॉफ अदजानिया आज ‘शीना’ हैं। इस मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘राज और सिमरन! 2 लोग, 1 फिल्म, 25 साल और प्यार बरसना कम नहीं होता! मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूँ जिन्होने से (फिल्म को) वो बनाया जो ये आज है... एक फिनोमिना और उनके अपने इतिहास का हिस्सा। फैंस! आप सभी का धन्यवाद।’ शाहरुख ने अपने ट्वीट में फैंस के लिए लिखा, ’25 साल!!! अपने पूरे दिल से, राज और सिमरन को प्यार देने के लिए आप सभी के प्रति आभार से भरा हुआ हूँ। ये हमेशा स्पेशल फील होता है।’

    बॉलीवुड की इस सबसे ज़्यादा चलने वाली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 25 सालों तक लगातार फैंस को एंटरटेन किया है। फिल्म के साथ ही डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा को भी 25 साल हो जाएंगे।