अरबाज़ खान ने बताया, मलाइका अरोड़ा से अलग होने पर कैसा था उनके बेटे अरहान का रिएक्शन!

    मलाइका से अलग होने पर ऐसा था अरबाज़ के बेटे अरहान का रिएक्शन

    अरबाज़ खान ने बताया, मलाइका अरोड़ा से अलग होने पर कैसा था उनके बेटे अरहान का रिएक्शन!

    किसी समय अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल्स में गिनी जाते थे। हर बार जब ये दोनों साथ नज़र आते थे और जिस भी तस्वीर में ये दोनों साथ होते थे, दोनों परफेक्ट से भी बेहतर लगते थे। हालांकि 2017 में इन दोनों ने अपने रास्ते अलग होने का फैसला किया और अपनी शादी के 9 साल बाद ये दोनों अलग हो गए। ऐसा कहा गया कि इन दोनों के रिश्ते में दरार तो बहुत पहले ही आ चुकी थी। हालांकि इन दोनों ने अपनी दोस्ती नहीं ख़त्म की और आज भी कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं। जैसे कि अभी अपने बेटे अरहान के 17वें जन्मदिन पर। 

    सवाल ये उठता है कि इन दोनों के अलग होने से क्या इनके बेटे अरहान राज़ी थे? या फिर क्या इनका अलग होना अरहान के लिए एक ब्रेकिंग न्यूज़ था? अरबाज़ ने हल ही में खुद ही इन सारे सवालों पर बात की। पिंकविला से बात करते हुए अरबाज़ ने कहा कि अरहान ने उन दोनों के अलग होने की बात से बहुत अच्छे से सामना किया। उन्होंने कहा कि उस वक़्त केवल 12 साल के अरहान ने पहले ही इस सिचुएशन का अंदाजा लगा लिया था। अरबाज़ को ये भी लगता है कि हम बच्चों की समझ को कम कर के आंकते हैं। 

    उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा उस समय लगभग 12 साल का था, उसे अच्छी खासी समझ थी। उसे पता था कि क्या हो रहा है। उसे बहुत ज्यादा कुछ एक्सप्लेन करने की ज़रूरत नहीं पड़ी।’ अरबाज़ ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से अरहान की कस्टडी मलाइका को दी। उन्होंने बताया, ‘मैं हमेशा उसके लिए मौजूद हूँ। मेरे बच्चे की कस्टडी उन्हें (मलाइका को) है और मैं कस्टडी के लिए लड़ना भी नहीं चाहता था क्योंकि मुझे ये महसूस हुआ कि जब बच्चा यंग होता है तो उसे उसकी मां की ज़रूरत ज्यादा होती है। अब वो 17 का है और जल्द ही 18 का हो जाएगा, वो अपने आप तय कर लेगा कि उसे कहाँ रहना है... वो बहुत प्यारा बच्चा है।’