दिव्यंका त्रिपाठी ने ‘रियलिटी’ दिखाते बेधड़क पोस्ट की चोटिल पैरों वाली फोटो; सुहाना खान की हमशक्ल देखकर चौंका सोशल मीडिया!

    दिव्यंका त्रिपाठी ने बेधड़क पोस्ट की चोटिल पैरों वाली फोटो

    दिव्यंका त्रिपाठी ने ‘रियलिटी’ दिखाते बेधड़क पोस्ट की चोटिल पैरों वाली फोटो; सुहाना खान की हमशक्ल देखकर चौंका सोशल मीडिया!

    दिव्यंका त्रिपाठी उन सेलेब्रिटीज में गिनीं जाती हैं जो ज़मीन से बहुत जुड़े हुए माने जाते हैं और इसके लिए फैन्स उन्हें बहुत पसंद करते हैं। अब दिव्यंका ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे उनके फैन्स उनपर प्राउड फील कर रहे हैं। दिव्यंका ने सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वो बेधड़क अपनी रियलिटी को सामने रख रही हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी एक ही फोटो के दो वर्ज़न शेयर किए हैं- जहां एक में उनके पैरों पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं, वहीं दूसरी में एडिटिंग कर के ये निशान गायब कर दिए गए हैं।

    फोटो के कैप्शन में दिव्यंका ने लिखा, “एडिटेड या ओरिजिनल? मैं ओरिजिनल पसंद करूंगी। क्यों छुपाना? रियलिटी को स्वीकार करी। आपका इस बारे में क्या मानना है?” हालांकि जो लोग चोटों के निशान देखकर चिंता में आ रहे हैं उनके लिए दिव्यंका ने बताया है कि ये चोट उन्हें साइकिलिंग करते हुए लगी है और इस मामले में वो अभी भी बच्ची ही हैं।

    दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैन्स ने शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान की एक हमशक्ल खोज निकाली है, जो बहुत ज्यादा उनके जैसी दिखती हैं। इन्स्टाग्राम पर इशा जैन को लोग अचानक इसलिए फॉलो करने लगे हैं कि सुहाना खान से उनकी शक्ल बहुत ज्यादा मिलती है।

    सुहाना खान की बात करें तो उनके भाई आर्यन खान को कुछ समय पहले क्रूज़ शिप पर NCB ने ड्रग्स केस में अरेस्ट किया। अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए हाल ही में सुहाना ने सोशल मीडिया पर उनका एक ब्लैक-वाइट फोटो शेयर किया था।