HIGHLIGHTS: जानिए आज सलमान खान के काला हिरण शिकार केस में क्या हुआ !

    HIGHLIGHTS: जानिए आज सलमान खान के काला हिरण शिकार केस में क्या हुआ !

    1998 के काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर के कोर्ट ने 5 साल की सज़ा सुनाई है। शुक्रवार सुबह सलमान के वकीलों द्वारा सेशंस कोर्ट में डाली ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसपर फ़िलहाल सेशंस कोर्ट के जज ने फैसला नहीं सुनाया है। इस मामले पर अदालत कल फैसला सुनाने वाली है। सलमान के फैन्स को उम्मीदें थीं कि जिस तरह सलमान 2016 में हिट एंड रन मामले में निर्दोष साबित हुए थे, ठीक उसी तरह वो इस मामले में भी बरी हो जाएंगे। आइये बताते हैं आज सलमान के काला हिरण शिकार मामले में हुई 10 अहम बातें -

    LIVE UPDATES: सलमान खान केस में टला फैसला, एक और रात जेल में बिताएंगे सलमान !

    1. गुरूवार दोपहर को जेल गये सलमान खान को जोधपुर के सेंट्रल जेल में रखा गया था। सलमान का कैदी नंबर 106 है और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है, जो कि आसाराम बापू के पास में है।

    HIGHLIGHTS: जानिए आज सलमान खान के काला हिरण शिकार केस में क्या हुआ !

    2. सलमान के वकीलों ने ज़मानत के लिए कोर्ट में 51 पेज का डॉक्यूमेंट पेश किया। इसमें 54 पॉइंट्स थे, जिसमें जज से अर्ज़ी लगाई गयी थी कि उन्हें ज़मानत क्यों डेनी चाहिए।

    काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को हुई 5 साल की सज़ा !

    3. सलमान के वकील ने कहा कि इस केस में गवाह पूनमचंद भरोसेमंद नहीं हैं। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि पहले इस केस में एयर गन की बात हुई थी, जिसे अब राइफल में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में सलमान के वकीलों के मुताबिक सलमान को फंसाया जा रहा है।

    HIGHLIGHTS: जानिए आज सलमान खान के काला हिरण शिकार केस में क्या हुआ !

    4. सलमान के वकील मनीष बोड़ा ने कहा कि उन्हें सलमान का केस लड़ने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके साथ ही जेल में सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गयी क्योंकि उन्हें भी धमकियां मिल रही हैं।

    5. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सलमान खान को इसलिए जेल की सज़ा हुई क्योंकि वे अल्पसंख्यक हैं। आसिफ ने जिओ न्यूज़ चैनल के प्रोग्राम कैपिटल टॉक पर सलमान के बारे में बात करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सलमान सरकार चलाने वाली पार्टी के धर्म के होते तो उन्हें इतनी बड़ी सज़ा ना होती। सलमान को जोधपुर कोर्ट में गुरूवार को 1998 में हुए काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सज़ा सुनाई गयी है।

    सलमान के 5 साल जेल में बिताने से बॉलीवुड को हो सकता है 1000 करोड़ का नुकसान !

    6. सलमान के वकील ने कहा कि जिस जगह पर हिरण की मौत की बात हो रही है, वहां कई टूरिस्टस का आना जाना लगा रहते है और वो को प्रतिबंधित जगह नहीं है।

    7. शुक्रवार की सुनवाई ख़त्म हुई जज ने सलमान के वकील और सरकारी वकील के पक्षों को सुना। फैसले की सुनवाई शनिवार सुबह तक टाली गयी।

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    8. सलमान के केस पर जोधपुर के सेशंस कोर्ट का फैसला कल यानी शनिवार सुबह 10.30 बजे सुनाया जायेगा। आज सलमान के केस को टालने की वजह ये है कि सेशंस कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से सलमान के केस के रिकॉर्ड्स मंगवाए हैं। रिकॉर्ड्स को स्टडी करने के बाद शनिवार को फैसला सुनाया जायेगा।

    9. कोर्ट में सुनवाई ख़त्म होने के बाद सलमान की बहनें अर्पिता और अलवीरा उनसे मिलने जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंची। गुरूवार की तरह आज की रात भी जेल में बिताएंगे सलमान खान।

    10. अगर सलमान के इस केस में उनके ख़िलाफ़ फैसला होता है तो उनके भाई अरबाज़ और सोहेल खान शनिवार को जोधपुर जायेंगे।