सलमान खान को पछाड़ प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गईं भारतीय सेलेब्रिटी!

    प्रियंका को दुनिया भर में सबसे ज्यादा किया गया सर्च, सलमान पीछे

    सलमान खान को पछाड़ प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गईं भारतीय सेलेब्रिटी!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की दुनिया भर में फैली पॉपुलैरिटी ने ऐसा कमाल किया है कि वो दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय सेलेब्रिटी बन गई हैं। इस नायाब बुलंदी को हासिल करने में प्रियंका ने बॉलीवुड के नामी बड़े सितारों सलमान खान, शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन तक को पीछे छोड़ दिया है। एक ताज़ा सर्वे के मुताबिक़ बॉलीवुड की अपनी ‘देसी गर्ल’ को अक्टूबर 2019 में 2.74 मिलियन बार ऑनलाइन सर्च किया गया।

     वहीँ प्रियंका के बाद दूसरा नंबर आता है सलमान खान का जिन्हें सेम महीने में 1.89 मिलियन बार सर्च किया गया। बोस्टन के एक ग्रुप SEMRush ने दुनिया भर में भारतीय सेलेब्स की पॉपुलैरिटी का पता लगाने के लिए अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच एक सर्वे किया। प्रियंका को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च दिसंबर 2018 में किया गया। अमेरिकन सिंगर निक जोनस से प्रियंका की शादी के इस महीने में उन्हें 13.6 मिलियन बार सर्च किया गया। सर्वे के पूरे एक साल के पीरियड में प्रियंका को एवरेज तौर पर हर महीने 4.2 मिलियन बार सर्च किया गया। जबकि सलमान को इसी टाइम पीरियड में हर महीने लगभग 2 मिलियन से ज़रा सा ही ज्यादा बार सर्च किया गया। 

    मेल एक्टर्स की कैटेगरी में सलमान खान, अमरीश पुरी और शाहरुख़ खान सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्रिटी बनकर उभरेवहीँ सदी का महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर रहे। एक्ट्रेसेज़ की बात करें तो प्रियंका के टॉप स्पॉट के बाद सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण का नंबर आता है। एअहीं बॉलीवुड की लीजेड्री एक्ट्रेस मधुबाला इस लिस्ट में 6ठे नंबर पर रहीं।