सलमान खान का घोड़ा खरीदने के चक्कर में महिला के साथ 12 लाख रुपए की ठगी!

    सलमान के घोड़े के चक्कर में महिला के साथ 12 लाख की ठगी

    सलमान खान का घोड़ा खरीदने के चक्कर में महिला के साथ 12 लाख रुपए की ठगी!

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पॉपुलैरीटी का क्या आलम है, ये हमें बताने की कोई ज़रूरत नहीं है। सलमान के ब्रेसलेट से लेकर उनके हेयरस्टाइल और जैकेट्स तक, लड़कों ने उनकी हर चीज़-हर अदा को एक ट्रेंड बना डाला। बाज़ारों में आज भी सलमान वाले ब्रेसलेट के नाम पर लोग न जाने कितने फालतू के पैसे खर्च कर देते हैं। राजस्थान में एक महिला के साथ सलमान खान की दीवानगी में ऐसा ही कुछ हो गया! दरअसल, राजस्थान में एक महिला ने दावा किया है कि तीन ठगों ने उसे सलमान खान का घोडा दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए का चूना लगा दिया।

    महिला ने एक और बात बताई जिससे शायद प्रधानमंत्री मोदी जी भी उससे गुस्सा हो जाएंगे... उसने 11 लाख रुपए उन ठगों को नकद दिए थे और बाकी एक लाख का चेक साइन कर के दिया था। बताइए इतनी बड़ी कैश ट्रांजेक्शन! पीड़ित महिला ने मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट में भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई। कोर्ट ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें संबन्धित पुलिस डेप्युटी कमिश्नर के पास केस दर्ज करवाने को कहा। कथित रूप से निर्भय सिंह, राजप्रीत और एक अन्य व्यक्ति ने संतोष भाटी को सलमान की घोड़े के साथ फोटो दिखाई और कहा कि ये घोड़ा बिकाऊ है।