सलमान के खाना और पैसे बांटने की अफवाह सुनकर भिवंडी में जुटी हज़ारों की भीड़!

    सलमान के खाना और पैसे बांटने की अफवाह सुन जुटी हज़ारों की भीड़!

    सलमान के खाना और पैसे बांटने की अफवाह सुनकर भिवंडी में जुटी हज़ारों की भीड़!

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग कैसी है, ये बताने की हमें ज़रूरत भी नहीं है। लेकिन सलमान जितने पॉपुलर हैं और जितने दबंग हैं, उतना ही कमाल का उनका दिल है। और यही बात है कि लोग उन्हें बहुत प्यार भी करते हैं। लेकिन हाल ही में सलमान फैन्स ने उनके प्यार में और अपनी मज़बूरी में कुछ ऐसा कर दिया, जिससे कितने ही लोगों के स्वास्थ्य पर ख़तरा बढ़ गया। सलमान के बारे में ये अफवाह फैली कि वो खाने का सामान और पैसा बांटने भिवंडी आ रहे हैं। अब कोरोना क्राइसिस को लेकर कितनी बड़ी जनता इस समय ज़रूरतमंद और मजबूर हो गई है, ये हम सब देख ही रहे हैं। तो सलमान मदद मिलने की आस में हज़ारों लोग कुछ ही देर में मुंबई के बाहर भिवंडी में जुट गए। और इस घटना से लॉकडाउन के नियम, फिजिकल डिस्टेंसिंग के रूल सब पीछे छूट गए!

    दरअसल, लॉकडाउन शुरू होने के वक़्त सलमान पनवेल में अपने फार्महाउस में थे और वो वहीं फंस गए। लॉकडाउन 4।0 अनाउंस होने पर जब थोड़ी ढील मिली, तो सलमान सारे नियम-कानून मानकर, परमिशन लेकर, मुंबई में अपने पेरेंट्स से मिलने आए। लेकिन सलमान उसी शाम वापिस भी लौट गए। इस बीच न जाने कैसे ये अफवाह फैली कि सलमान। ज़रुरतमंदों की मदद के लिए भिवंडी आ रहे हैं और खूब भीड़ जुट गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को हटाया और अब पूरे मामले की जांच कर रही है।