क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    बॉलीवुड के सुपरस्टार और फेमस खान्स में से एक सलमान खान ने हमें कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। कभी उन्होंने प्रेम बनकर तो कभी बॉडीगॉर्ड तो कभी सुल्तान बनकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है और बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से कुछ दी हैं। जैसा कि सभी को पता है कि हर एक्टर की अपनी खासियत होती है वहीं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की खासियत है पैसा वसूल फ़िल्में बनाना और अपने अजब गज़ब डांस स्टेप्स को ट्रेंड में लाना। हालांकि बहुत सी बार ऐसा भी हुआ है जब सलमान को ऑफर की गयी फिल्म उन्हें ना भाई हो या किसी और कारण की वजह से उन्होंने फ़िल्में रिजेक्ट की हों। लेकिन आपको जो नहीं पता वो ये कि सलमान ने कई हिट और आइकॉनिक फिल्मों को ठुकराया हुआ है। आइये आपको बताते हैं इनके बारे में -

    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    सलमान खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रिलीज़ होने के बाद 1000 हफ़्तों तक चलेगी। लेकिन क्या आपको पता है कि राज का रोल शाहरुख़ से पहले कई एक्टर्स को ऑफर किया गया था उनमें सलमान खान भी शामिल थे।

    बाज़ीगर

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    फिल्म 'बाज़ीगर' में नेगेटिव परफॉरमेंस देने के बाद शाहरुख़ के करियर ने उड़ान भरना शुरू किया था। लेकिन फिल्म 'बाज़ीगर' के डायरेक्टर अब्बास मस्तान की पहली पसदं शाहरुख़ नहीं बल्कि सलमान थे। अब्बास मस्तान इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान को शाहरुख़ की जगह और शिल्पा शेट्टी और काजोल की जगह श्रीदेवी को डबल रोल में लेना चाहते थे। लेकिन किस्मत से श्रीदेवी और सलमान दोनों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इसी फिल्म के बाद से शाहरुख़ को स्टारडम मिलनी शुरू हुई थी।

    चक दे! इंडिया

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    लगता है शाहरुख़ की ज़्यादातर हित फ़िल्में पहले सलमान को ऑफर हुई थीं। फिल्म 'चक दे! इंडिया' का ऑफर पहले सलमान को दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे डेट्स ना होने की वजह से ठुकरा दिया था। ये रोल बाद में शाहरुख़ को मिला और उन्होंने अपने किरदार को अच्छे से निभाने के लिए कई अवार्ड्स भी जीते।

    गजिनी

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    माना जाता है कि सलमान को इस फिल्म में काम करने के लिए आमिर खान ने रेकमंड किया था। लेकिन किसी कारण से सलमान ने ये फिल्म ठुकरा दी थी और ये रोल आमिर के पास चला गया था।

    कल हो ना हो

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    करण जौहर ने रोहित का रोल पहले सलमान खान को दिया था लेकिन सलमान, शाहरुख़ के सामने सेकंड लीड में काम नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया, जिसके बाद सैफ अली खान को ये रोल मिला।

    जोश

    क्या आप जानते हैं सलमान खान ने ठुकरायीं थी ये 7 बड़ी फ़िल्में?

    इस फिल्म में मैक्स डिआज़ का रोल इतना अच्छा था कि इस फिल्म का हर एक्टर ये रोल करना चाहता था। लेकिन जब ये रोल सलमान को ऑफर हुआ तो डेट्स ना होने के कारण उन्होंने इसे छोड़ दिया, जिसके बाद एक और रोल शाहरुख़ की झोली में गया।