सलमान खान ने बताई प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत छोड़ने की पूरी कहानी !

    सलमान खान ने बताई प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत छोड़ने की पूरी कहानी !

    सलमान खान ने बताई प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत छोड़ने की पूरी कहानी !

    जैसा कि अभी तक सभी को पता चल चुका है, वो प्रियंका चोपड़ा थीं जिन्होंने सबसे पहले सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने में दिलचस्पी दिखाई थी। हालाँकि अमेरिकन सिंगर/एक्टर निक जोनस से शादी करने के लिए प्रियंका ने सलमान की इस फिल्म को अलविदा कह दिया था। प्रियंका इस फिल्म में कुमुद का किरदार निभाने वाली थीं, जिसे बाद में कैटरीना कैफ को दिया गया। लेकिन अब जब फिल्म बनकर तैयार हो गयी है और रिलीज़ होने जा रही है तो शायद सलमान खान को लगता है कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए सही चॉइस नहीं थीं?

    सलमान खान ने इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, 'मुझे नहीं लगता कि प्रियंका इस फिल्म के लिए गलत कास्ट थीं। लेकिन शुरुआत में प्रियंका इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्साहित थीं। अली (डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर) और हम सबको लगता था कि ये कैटरीना कैफ के टाइप की फिल्म है। लेकिन कैटरीना और मैंने कुछ समय पहले ही फिल्म टाइगर जिंदा है में काम किया था और अली ने कहा कि हमें एक हिन्दुस्तानी लड़की की ज़रूरत है।'

    सलमान खान ने बताई प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत छोड़ने की पूरी कहानी !

    'मैंने अली से करने की कोशिश की, 'कैटरीना इस रोल को क्यों नहीं कर सकती? वो पिछले 20 साल से भारत में रह रही है। पर फिर अली ने कहा कि प्रियंका का फ़ोन आया था। और ये भी सच है कि प्रियंका और मेरी बहन अर्पिता खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस सबके बाद 'निक की कहानी' चली, कुछ और बातें हुईं और फिर उन्होंने (प्रियंका) शादी करने का फैसला किया।'

    सलमान ने आगे कहा, 'देखो, उन्होंने जो भी किया ठीक किया। उन्होंने वही किया जो वो करना चाहती थीं और कैटरीना को वो मिला जो उसे मिलना चाहिए था। उन्होंने (प्रियंका) हमें शूटिंग शुरू होने के 5 दिन पहले बताया था। उन्होंने ज़रूर सोचा होगा कि ऐसे तो मैं उनसे नाराज़ हो जाऊंगा और उनके साथ कभी काम नहीं करूँगा।'

    'उन्होंने (प्रियंका) ने मुझसे बात की और कहा, निक (प्रियंका के पति निक जोनस) ने मुझे प्रपोज किया है और मैं उनसे शादी करना चाहती हूँ, तो डेट्स में गड़बड़ होगी। इसपर मैंने कहा, हाँ तो कर लो शादी। हम वो दो-तीन दिन एडजस्ट कर लेंगे। उसके बाद उन्होंने कहा कि वो फिल्म करना ही नहीं चाहतीं।'

    सलमान खान ने बताई प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत छोड़ने की पूरी कहानी !

    Image Source: Pinkvilla

    जहाँ सलमान खान मानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा एक मेहनती एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने करियर को अच्छे से मेन्टेन करने हैं, वहीं उन्होंने कहा कि शादी के लिए अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक को छोड़ने के लिए हिम्मत चाहिए होती है।

    प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत को छोड़ने के बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को चुना था। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज़ होगी।