गणपति पूजा के दौरान सिगरेट पीते सलमान से नाराज़ हुए फैन्स, देखिए विडियो!

    गणपति पूजा के दौरान सिगरेट पीते सलमान से नाराज़ हुए फैन्स

    गणपति पूजा के दौरान सिगरेट पीते सलमान से नाराज़ हुए फैन्स, देखिए विडियो!

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और विवादों का पुराना रिश्ता रहा है। कभी क़ानूनी मसले तो कभी अपने बर्ताव को लेकर पंगों में रहने वाले सलमान एक बार फिर विवादों में पड़ गए हैं। इस बार सलमान के फैन्स उनसे नाराज़ हो गए हैं और वजह ये है कि उन्हें गणपति पूजा के मौके पर सिगरेट पीते देखा गया है।

    सलमान के फैन बेस को बहुत इमानदार माना जाता है, उनके फैन्स जैसे कसम लिए चलते हैं कि सलमान की एक भी बुराई नहीं सुनेंगे और उनकी हर फिल्म को हिट करवा देते हैं। लेकिन इस बार सलमान की गलती पकड़ने में उनके फैन्स ही सबसे आगे रहे। 

    गणपति पूजा के दौरान सलमान के सिगरेट पीने का एक विडियो तेज़ी से वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये विडियो उस गणपति उत्सव का है जो सलमान की बहन अर्पिता ने रखा था। इस विडियो पर सलमान के कई फैन्स ने कमेन्ट करते हुए कहा, ‘भाई आपको शर्म आनी चाहिए।’

    आपको बता दें कुछ दिन पहले सलमान का गणेश आरती करते हुए एक विडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ उनके भाई अरबाज़ खान भी थे। जहाँ कुछ लोगों ने सलमान के धर्म को लेकर इस विडियो पर सवाल उठाए थे वहीँ अधिकतर को ये जेस्चर बहुत पसंद आया था।