शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें विश करते जगमगाया बुर्ज खलीफा, एक्टर ने कहा- मेरे बच्चे हुए इंप्रेस!

    शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें विश करते जगमगाया बुर्ज खलीफा

    शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें विश करते जगमगाया बुर्ज खलीफा, एक्टर ने कहा- मेरे बच्चे हुए इंप्रेस!

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में उनके फैंस के लिए किसी त्योहार की तरह होता है। सोमवार को जहां शाहरुख के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनका बर्थडे बहुत ज़ोर-शोर से मनाया, वहीं उनके 55वें बर्थडे पर एक खास तोहफा भी मिला। शाहरुख के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भी ‘रोमांस के किंग’ जगमागाते दिखे और उनकी तस्वीर के साथ हैप्पी बर्थडे विश किया गया।

    शाहरुख के सबसे करीबी दोस्तों में से एक करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो ‘रईस’ स्टार को सभी से ‘हाय’ कहने को बोल रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख के पीछे बुर्ज खलीफा दिख रहा है जिसपर ‘हॅप्पी बर्थडे शाहरुख खान’ लिखा हुआ है।

    शाहरुख ने भी बाद में बुर्ज खलीफा के सामने पोज करते हुए फोटो ली और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची स्क्रीन पर खुद को देखना बहुत अच्छा है। मेरी अगली फिल्म से पहले मेरे दोस्त मोहम्म्द अलब्बर ने मुझे सबसे बड़ी स्क्रीन पर रख दिया है। शुक्रिया और सभी को प्यार। दुबई में खुद का मेहमान हूँ... मेरे बच्चे बहुत इंप्रेस हैं और मुझे बड़ा मज़ा आ रहा है।’