तैमूर ने किया 'फार्म टू फ़ोर्क', खेत से ताज़ी सब्जियां छांटकर खुद बनाया खाना; देखें क्यूटत्व से भरे वीडियो!

    तैमूर ने खेत से ताज़ी सब्जियां छांटकर खुद बनाया खाना

    तैमूर ने किया 'फार्म टू फ़ोर्क', खेत से ताज़ी सब्जियां छांटकर खुद बनाया खाना; देखें क्यूटत्व से भरे वीडियो!

    सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर की हर अदा निराली है। बॉलीवुड के स्टार किड्स में से तैमुर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं और उनके क्यूटत्व के फैन्स सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं। हाल ही में तैमूर एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में थे। सैफ और करीना के एक ऐड शूट के दौरान तैमूर ब्लोअर से खेल रहे थे और बहुत क्यूट लग रहे थे। रविवार सुबह तैमूर के क्यूटपने से लबालब भरा एक फोटो और वीडियो आया है।

    फोटो में तैमूर एप्रन पहने खेत में नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उनकी नैनी भी साथ में नज़र आ रही हैं। ये वीडियो चंडीगढ़ के ओबेरॉय होटल का है जहाँ शेफ़ विजय चौहान तैमूर को खेत में सब्जियों की पहचान करवा रहे हैं और उन्हें पौधों से सब्जी अलग करना सिखा रहे हैं। शेफ़ विजय चौहान ने खुद ये वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया। यहां देखिए खेत से सब्जियां निकालते तैमूर के वीडियोज़:

    वीडियोज़ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब मेरे दोस्त तैमूर अली खान पटौदी वापिस आते हैं तो हमेशा अच्छा लगता है। उन्होंने मेरे साथ फार्म-टू-फोर्क किया, कुछ ऑर्गनिक सब्जियां प्लक कीं। उन्होंने खुद के लिए खाना बनाया। उन्हें कुकिंग पसंद है। तैमूर को हरी पत्तेदार सब्जियां। सूप। सलाद और ताज़ी मेथी के परांठे पसंद हैं।’

    आपको बता दें कुछ दिन पहले ही ये बात सामने आई थी कि तैमूर को कुकिंग में बहुत दिलचस्पी है। तैमूर के पापा सैफ अली खान ने एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने मम्मी-पापा के लिए एक केक बेक किया था। तैमूर इस समय अपनी मम्मी के साथ चंडीगढ़ में हैं, जहाँ वो आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए शूट कर रही हैं।