तैमूर को चढ़ रहा है कुकिंग का शौक, सैफ और करीना के लिए बनाया केक!

    तैमूर को चढ़ रहा है कुकिंग का शौक

    तैमूर को चढ़ रहा है कुकिंग का शौक, सैफ और करीना के लिए बनाया केक!

    सैफ अली खान और करीना कपूर के होनहार लाडले तैमूर के बारे में कोई भी खबर ऐसी नहीं है, कोई बात ऐसी नहीं है जिसे जानकर लोग खुश न होते हों। पैदा होने के बाद से ही मीडिया की आंखों का तारा रहे तैमूर की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ती जाती है। अब हाल ही में सैफ ने एक कमाल का खुलासा किया है। सैफ ने बताया कि हम सबके दुलारे तैमूर को कुकिंग में बड़ी दिलचस्पी जाग रही है। एक इंटरव्यू में जब सैफ से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी तैमूर के लिए कुकिंग की है, तो सैफ ने बताया कि असल में तैमूर ने उनके और करीना का लिए एक केक बेक किया था। इतना ही नहीं, सैफ ने केक बेक करते तैमूर की फोटो भी दिखाई। देखिए तस्वीर: 

    तैमूर की पॉपुलैरिटी को लेकर सैफ और करीना हमेशा बहुत सहज रहे हैं और उन्होंने कभी तैमूर को जनता या मीडिया से छुपाने की कोशिश नहीं की। लेकिन पिछले कुछ समय से बॉलीवुड का ये स्टार कपल इस बात से काफी परेशान है कि तैमूर जब भी बाहर कदम रखते हैं, वो स्पॉटलाइट में आ जाते हैं। कुछ समय पहले सैफ ने कहा था कि उन्हें ये नहीं समझ आता कि लोग उनके बच्चे में इतने इंट्रेस्टेड क्यों हैं!

    काम की बात करें तो नए साल में रिलीज़ हुई सैफ की फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ अभी तक धमाकेदार कमाई कर रही है। साल के पहले 3 महीने होने से पहले ही ई उनकी दूसरी रिलीज़ ‘जवानी जानेमन’ भी अच्छी कमाई की और उन्हें बहुत तारीफ़ भी दिलाई।