जब सलमान खान सिर्फ भाग्यश्री के लिए गाते थे फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'दिल दीवाना'!

    जब सलमान सिर्फ भाग्यश्री के लिए गाते थे 'दिल दीवाना' गाना!

    जब सलमान खान सिर्फ भाग्यश्री के लिए गाते थे फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'दिल दीवाना'!

    सलमान खान की डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है और इस फिल्म के बारे में कितना भी जान लें, कुछ न कुछ कम ही रह जाता है। हाल ही में एक ई टी टाइम्स से बात करते हुए ‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक ज़बरदस्त खुलासा किया। भाग्यश्री ने बताया कि सलमान सिर्फ उनके लिए बार-बार फिल्म का गाना ‘दिल दीवाना’ गाते रहते थे। बहुत सी जगह ये कहा जा चुका है कि ‘मैंने प्यार किया’ में कोई किस सीन इसलिए नहीं था क्योंकि भाग्यश्री ने सलमान को किस करने से मना कर दिया था। लेकिन भाग्यश्री के खुलासे के बाद ये समझ आता है कि इस बात के पीछे वजह कुछ और ही थी।

    जब सलमान खान सिर्फ भाग्यश्री के लिए गाते थे फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'दिल दीवाना'!

    सलमान बार-बार भाग्यश्री के कान में गाना इसलिए गाते रहते थे क्योंकि उन्हें भाग्यश्री के बॉयफ्रेंड हिमालय के बारे में पता चल गया था, जो अब उनके पति हैं। भाग्यश्री ने बताया, ‘हिमालय के साथ मेरी रिलेशनशिप के बारे में सबसे पहले सलमान को पता चला था, ये ‘दिल दीवाना’ के शूट के दौरान हुआ था। सलमान मेरा पीछा करते रहते थे और मेरे कान में ये गाना गुनगुनाते रहते थे। मैं उन्हें वार्निंग देती रही कि लोग हमारे बारे में बातें करने लगेंगे। आधा दिन मुझे तंग करने के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें मेरे और हिमालय के बारे में पता है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं हिमालय को वहीँ लोकेशन पर बुला लूँ।’

    भाग्यश्री ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि उन्हें डेढ़ साल तक अपने पति से अलग भी रहना पड़ा था और आज भी वो उस दौर को याद कर के सिहर जाती हैं। आपको बता दें कि भाग्यश्री और हिमालय अब साथ हैं और उनके बेटे अभिमन्यु भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।