अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में इन एक्टर्स को मिली एंट्री, ये है फिल्म की स्टार कास्ट !
डायरेक्टर रोहित शेट्टी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में भरपूर एक्शन के साथ जबरदस्त कॉमेडी का तड़का होता है। रोहित की फिल्मों में पुलिस का किरदार उनका सबसे जरुरी एलिमेंट है। अजय देवगन के साथ सिंघम वो या रणवीर सिंह के साथ सिम्बा। इन दोनों की पुलिसगिरी दुश्मनों पर भारी पड़ी। अब एक बार फिर रोहित पुलिसगिरी दिखाने वाले हैं। लेकिन इस बार उनके हीरो खिलाडी अक्षय कुमार होंगे।
रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी बना रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर सामने आया था जिसनें अक्षय को पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। अजय देवगन और रणवीर सिंह के बाद अब अक्षय की पुलिसगिरी देखने को मिलेगी जिसे देखने में मज़ा आने वाला है। खास बात ये है कि इस फिल्म में सिंघम और सिम्बा यानी अजय और रणवीर कैमियो करते नज़र आयेंगे।
तो अक्षय के अलावा ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट
कैटरीना कैफ
नमस्ते लन्दन, सिंह इज किंग और दे दना दन जैसी हिट फिल्म दे चुकी अक्षय और कैटरीना की जोड़ी इस फिल्म में भी साथ नज़र आएगी। दोनों को आखिरी बार तीस मार खान में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन जोड़ी हिट निकली। अब दोनों 9 साल बाद फिल्म सूर्यवंशी में साथ नज़र आयेंगे।
नीना गुप्ता
फिल्म बधाई हो में नज़र आई नीना गुप्ता ने अपनी परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म के बाद उनके पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी शामिल है। बता दें, इस बड़ी फिल्म में नीना अक्षय की माँ का किरदार निभाने वाली हैं। लेकिन इनका किरदार बॉलीवुड फिल्मों की माओं से बहुत अलग होगा। नीना अक्षय और कैट के बाद फिल्म के तीसरे सबसे दमदार करैक्टर में होंगी।
अभिमन्यु सिंह
अक्षय कुमार की इस फिल्म में एक्टर अभिमन्यु सिंह लीड विलेन के किरदार में नज़र आएंगे। वैसे आपको बता दें, ये वहीं हैं जो अक्स, गुलाल और मॉम जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म सूर्यवंशी में रोल मिलने के बारे में खुद अभिमन्यु ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया कि तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म थीरान देखकर रोहित शेट्टी ने उन्हें पसंद किया है। अब इस अक्षय से लड़ने वाले वो लीड विलेन होंगे।
निकेतन धीर
हाल में खबरे आई है कि एक्टर निकेतन धीर भी अक्षय की सूर्यवंशी में विलेन बने नज़र आयेंगे। निकेतन सलमान, शाहरुख़ समेत कई बड़े बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। अब इन्हें अक्षय के साथ देखना मज़ेदार होगा। वैसे रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में निकेतन ने थंगाबलि का किरदार निभाया था।
बता दें, ये फिल्म रोहित शेट्टी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। जो अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।