इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा है बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी का अफेयर !
बॉलीवुड फिल्मों के बाद वेब सीरीज में अभी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वले बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी, अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं। नेहा धूपिया से अचानक शादी को लेकर हो या नोरा फतेही से अफेयर के बाद ब्रेकअप। अंगद का नाम किसी न किसी विवाद में जुड़ा रहा है। यहाँ तक कि नेहा के टॉक शो नो फ़िल्टर विद नेहा के शो पर इन्होंने अपनी लाइफ 75 गर्लफ्रेंड्स होने की भी बात मानी थी। इन 75 गर्लफ्रेंड्स में से तो कुछ बॉलीवुड जगत का नामी चेहरा हैं। तो ये वो एक्ट्रेसेज हैं जिनके साथ रह चुका है अंगद बेदी का अफेयर-
ऋचा चड्ढा
वेब सीरीज इनसाइड एज के दौरान ऋचा चड्ढा और अंगद बेदी के अफेयर की चर्चा ज़ोरों पर थी। कहा गया कि इस सीरीज में साथ काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। उस दौरान अक्सर दोनों को साथ पार्टीज, डिनर और लंच डेट पर साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने इस बात को झूठ बताया।
नोरा फतेही
नोरा फतेही और अंगद बेटी के अफेयर का मामला अब भी शांत नहीं हुआ है। नेहा से शादी से पहले अंगद और नोरा रिश्ते में थे। लेकिन अचानक दोनों के बीच दरार गई और ये रिश्ता खत्म हो गया। दोनों के ब्रेकअप की वजह अंगद की नेहा से नजदीकियां बताई गई। हाल में नोरा ने अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए बताया है कि उनके लिए ब्रेकअप का दौर सबसे बुरा था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पहचान बनाई।
नेहा धूपिया
नेहा और अंगद के अफेयर के बारे में बातें बननी शुरू ही हुई थी कि दोनों की शादी और फिर नेहा की प्रेगनेंसी ने सभी खबरों को शांत कर दिया। लेकिन ये भी कहा जाता है कि नोरा से अफेयर के दौरान ही अंगद नेहा के साथ रिश्ते में आ चुके थे। बाद में उन्होंने नोरा का साथ छोड़ कर नेहा से शादी कर ली। इनकी शादी की वजह नेहा की प्रेगनेंसी भी बताई गई। अब दोनों एक प्यारी सी बेटी मेहर के पेरेंट्स हैं।