अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' से पहले इन फिल्मों में भी बिना उम्र देखे किया गया प्यार !
अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह अपनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। खबरों में रहने की बड़ी वजह अजय और रकुल के बीच की हॉट केमिस्ट्री है। जहाँ 50 साल के अजय के तलाकशुदा किरदार को अपने से आधी उम्र की रकुल से प्यार हो जाता है। पिछले दिनों रिलीज़ हुआ फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला है। लेकिन क्या आप जानते जानते हैं सिर्फ ‘दे दे प्यार दे’ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी बिना उम्र का ख्याल किये जोड़ियाँ बनाई गई हैं।
इन फिल्मों में उम्र नहीं प्यार देखा गया है –
निशब्द
साल 2007 में आई अमिताभ बच्चन और जिया खान की फिल्म निशब्द उस वक़्त की सबसे विवादित फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ और जिया के बीच के रोमांटिक सीन्स ऑडियंस को पसंद नहीं आये थे। एक बूढ़े किरदार को अपनी ही बेटी की सहेली से प्यार हो जाता है। फिल्म का ये कांसेप्ट हजम करना मुश्किल था।
चीनी कम
चीनी कम में एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपने से आधे उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करते देखे गए थे। तब्बू और अमिताभ को बतौर जोड़ी देखना सुखद था। यहाँ उम्र को नहीं फिल्म की कहानी को ध्यान में रखते हुए पसंद किया गया था।
लम्हें
अमिताभ बच्चन की निशब्द और चीनी कम से सालों पहले अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म लम्हें में इस जोड़ी के बीच उम्र का बड़ा फर्क देखा गया। फिल्म में अनिल कपूर को अपनी ही प्रेमिका की बेटी से प्यार हो जाता है। बड़े बजट की इस फिल्म को उस दौर की ऑडियंस ने ठुकरा दिया था। हालांकि, बाद में फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला।
दिल चाहता है
फिल्म दिल चाहता है में अक्षय खन्ना और डिंपल कपाडिया के बीच की केमिस्ट्री बेहतरीन थी। यही वो फिल्म थी जहाँ इन दोनों किरदारों के बीच उम्र के फर्क को भुलाकर प्यार करना सिखाया। फिल्म साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। साथ ही इस फिल्म से ऑडियंस ने उम्र को न ध्यान में रखते हुए कांसेप्ट और कहानी पर ज्यादा ध्यान दिया।
लीला
दिल चाहता है से पहले डिंपल कपाडिया फिल्म लीला में लगभग वैसा ही किरदार निभा चुकी थीं। इस फिल्म में वो एक मिडिल ऐज कॉलेज पप्रोफेसर की भूमिका में थी जिन्हें अपने कॉलेज के स्टूडेंट से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद किया गया था।
शौक़ीन
1982 में आई फिल्म शौक़ीन में तो तीन उम्र दराज एक्टर्स को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में अशोक कुमार, उत्पल दत्त, ए के हंगल और रति अग्निहोत्री जैसे सितारे थे। इसी फिल्म रीमेक साल 2014 में रिलीज़ किया गया था। जहाँ अनुपम खेर, अनु कपूर और पियूष मिश्रा को खूबसूरत लीसा हेडन के पीछे पागल होते हैं। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में लीड करैक्टर निभाया था।