भोजपुरी न बोलने वालों को भी खूब पसंद हैं ये 7 भोजपुरी गाने !
भोजपुरी गानों की अपनी अलग ही अलग दुनिया है। भोजपुरी ऐसी भाषा है जिसमें एक अनोखे किस्म का चटपटापन है, यही वजह है कि भोजपुरी फ़िल्में, भोजपुरी गाने और तो और यूट्यूब पर चल रहे भोजपुरी विडियो को भी लोग बहुत मज़े ले-लेकर एन्जॉय करते हैं। भोजपुरी गानों के विडियो अक्सर बहुत भड़काऊ होते हैं, लेकिन इन कि एक अलग ही फॉलोइंग है। रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे कई ऐसे कलाकार हैं जो पॉपुलर तो भोजपुरी से हुए, मगर इन्हें देशभर में लोग पहचानते हैं।
ये भी देखें - बॉलीवुड में नाकाम होने के बाद भोजपुरी फिल्मों ने संभाला इन एक्टर्स का डूबता हुआ करियर !
ये भी देखें - Top 10 भोजपुरी गाने - यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखे गए
ये भी देखें - इन पॉपुलर भोजपुरी स्टार्स की बीवियों को जानते हैं आप ?
आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे भोजपुरी गाने, जिन्हें भोजपुरी न बोलने वाले लोग भी चटखारे लेकर सुनते हैं:
1. लगावेलु जब लिपिस्टिक - Tu Lagawelu Jab Lipastic
पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने ने तो हर जगह तहलका मचा रखा है। अब तो दिल्ली के डीजे पर ये गाना धड़ल्ले से बजता है।
2. ए राजा राजा राजा - A Raja Raja| Raja
भोजपुरी का ये गाना पिछले कुछ सालों में एक कल्ट बन चुका है। इस गाने के लिरिक्स भयंकर डबल मीनिंग हैं, लेकिन यही इस गाने को लोगों में पॉपुलर भी बना रहा है। लोग इसे खूब चट्खारे ले लेकर सुनते हैं।
3. फुलौरी बिना चटनी कईसे बनी - FULORI BINA CHATNI KAISE BANI
भोजपुरी का ये गाना असल में लोकगीत था। लेकिन इसके कई सारे रीमिक्स और नए वर्ज़न आते गए। कमाल तो तब हुआ जब सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग 2’ में इस गाने को लिया गया और सलमान ने इसपर ज़बरदस्त डांस किया। बस, फिर तो ये गाना आग की तरह फ़ैल गया।
4. लगाए दिहीं चोलिया के हुक राजा जी - LAGAI DEI CHOLIYA K HUK RAJA JI
इस गाने की बीट्स और इसका म्यूजिक लोगों को इतना पसंद आया कि ये गाना किसी महामारी की तरह फ़ैल गया। और भाषा की सीमाएं भी लांघ कर, भोजपुरी न बोलने वाले लोगों में भी खासा पॉपुलर हो गया।
5. रिन्किया के पापा - Hi Hi Has Dihle Rinkiya Ke Papa
फ़िलहाल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष बन कर राजनीति कर रहे मनोज तिवारी ने सालों पहले ये गाना गाया था। लेकिन उनके राजनीति में आने के बाद और उन पर बने मीम्स की वजह से ये गाना भी दोबारा से बहुत पॉपुलर हो गया।
6. पियवा से पहिले हमार रहलू - Piyawa Se pahile hamar rahlu
इस गाने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल मीम बनाने में किया गया है। एक ‘आसिक’ के दिल के दर्द भरे गाने को मीम में इतना इस्तेमाल किया गया कि भोजपुरी न बोलने वाले लोग भी इस गाने को खोज के सुनने लगे।
7. बाजा बाजी कि ना बाजी - Ye Raja ji Baja baji kina baji
ये गाना भी भोजपुरी के चटपटे फ्लेवर का एक बढ़िया सैंपल है।