आज की बड़ी खबर: सारा अली खान से इस एक्ट्रेस ने छीनी फिल्म तो बिग बॉस में आने से इन एक्टर्स ने की तौबा !
देशभर में आज गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। आम लोग समेत बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी इस जश्न में शामिल है। शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, शक्ति आनंद, संजय दत्त, नील नितिन मुकेश ने अपने घर गणपति का धूम धाम से स्वागत किया है। तो वहीं दूसरी तरफ स्टार्स का अलग मामला चल रहा है। अगर आज की बड़ी खबरों की बात करें तो इसमें नेपोटिज्म, कपिल शर्मा, बिग बॉस, साहो का बॉक्स ऑफिस जैसी खबरे छाई हुई हैं।
तो अगर आपसे आज की कोई बड़ी खबर छूट है तो एक नज़र यहाँ -
साहो बॉक्स ऑफिस
30 अगस्त को प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर साहो को क्रिटिक्स की तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन इस फिल्म के लिए अच्छी बात ये है कि इतनी आलोचना के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही रही है। पहले दिन यानी शुक्रवार को 24।40 करोड़ की कमाई कर ये फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। वहीं दूसरे दिन 25।20 करोड़ का बिज़नस किया है। तो अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 29।48 करोड़ कमाई कर कुल 79।08 करोड़ कमा लिए हैं।
राधिका मदन नेपोटिज्म विवाद
अंग्रेजी मीडियम में करीना कपूर के साथ काम कर रही राधिका मदन ने हाल में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बिना नाम लिए नेपोटिज्म का शिकार होने की बात कही है। राधिका ने बताया कि कैसे उन्हें एक स्टार किड्स की वजह से बड़ी फिल्म नहीं मिली थी। यही बात उनके साथ दो बार हुई। प्रोड्यूसर ने उन्हें कहा कि उनका रोल वो किसी बड़े एक्टर की बेटी को दे रहे हैं लेकिन राधिका को ये रोल चाहिए था। इसलिए उन्होंने प्रोड्यूसर से उनका ऑडिशन लेने को कहा जिसमें वो सफल हुई और इतने स्ट्रगल के बाद उन्हें ये रोल मिल गया। राधिका से जब पूछा गया कि क्या ये फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी तो उन्होंने इस सवाल का ठीक जवाब नहीं दिया। ऐसा बताया गया है कि वो स्टार किड कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान है जिनसे राधिका ने ये रोल छीना है।
मानुषी छिल्लर
ऐसी खबरे हैं कि 2017 में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार के साथ उनकी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज चौहान बायोपिक में नज़र आ सकती है। ऐसा बताया गया है कि मानुषी ने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है।
ब्रूना अब्दुल्लाह
एक्ट्रेस और मॉडल ब्रूना अब्दुलाह के घर एक नन्हीं परी आई है। इस बात की जानकारी ब्रूना ने आज अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है। उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी का जन्म मुंबई के एक हॉस्पिटल में 31 अगस्त को हुआ है। ब्रूना ने अपनी बेटी का नाम इज़ाबेला रखा है। बता दें, ब्रूना ने प्रेगनेंसी के बाद बॉयफ्रेंड एलेन से शादी की थी।
बिग बॉस 13
इन दिनों टीवी पर सबसे ज्यादा चर्चा बिग बॉस सीजन 13 की हो रही है। हाल में सामने आये प्रोमो के बाद तो ऑडियंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। शो की ऑडियंस जानना चाहते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौनसे सेलेब्रिटी नज़र आने वाले हैं। लेकिन सबसे खास बात तो ये भी है कौनसे ऐसे सेलेब्स जो ऑफर मिलने के बाद भी बिग बॉस को मना कर चुके हैं। खबरों की माने तो सीरियल बिदाई में नज़र आये अंगद हासिजा और दल मिल गए की पहली रिद्धिमा ओहाना शिवानंद ने इस शो में आने से मना कर दिया है। इन दोनों को ही बिग बॉस के मेकर्स ने घर में आने के लिए अप्रोच किया था लेकिन दोनों को लोगता है कि ये शो उनके लिए नहीं बना है और वो घर के अंदर बंद हो कर नहीं रह पाएंगे।