Cannes 2019: कंगना रनौत की साड़ी से लेकर उनके पेंटसूट ने किया सभी को हैरान !
फ़्रांस की राजधानी पेरिस में कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत हो गई। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज कांस के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नज़र आ रही है। इस फेस्टिवल में जहाँ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का गाउन सुर्खियाँ बटोर रहा है तो वहीं कंगना की साड़ी और उनका आफ्टर पार्टी लुक भी किसी से कम नहीं है। कंगना ग्रे गूज ब्रांड को प्रोमोट करने यहाँ पहुंची हैं।
कंगना कांस फिल्म फेस्टिवल में एक अनोखे अंदाज़ में नज़र आई। यहाँ वो गाउन में नहीं बल्कि अनोखी साड़ी पहने दिखी। कंगना को गोल्डन साड़ी में विदेशी जमीन पर देखना अपने आप में सुखद था। उन्होंने इस साड़ी के साथ कोई ज्वेलरी नहीं कैरी की थी। बस खूबसूरत हेयरस्टाइल और हलके मेकअप के साथ रेड कारपेट पर उतरी।
वहीं कंगना का आफ्टर पार्टी लुक और भी ज्यादा दमदार था। आफ्टर पार्टी में कंगना काले रंग के पेंटसूट में नज़र आई। यहाँ उन्होंने बालों को स्ट्रैट और हेवी आइ मेकअप किया हुआ था। साड़ी के बाद उनका ये वेस्टर्न अंदाज़ सभी को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें, कंगना दूसरी बार कांस पहुंची हैं। पिछली साल 2018 में इन्हें कांस में देखा गया था।