Cannes 2019: रेड कारपेट पर इस खूबसूरत ऑउटफिट में नज़र आई सोनम कपूर !
कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपनी अदाओं का जलवा बिखरने वाली सोनम कपूर का नया लुक सामने आया है। बीती रात सोनम रेड कारपेट पर वाइट पेंटसूट में नज़र आई। सोनम ने इस लुक को ग्रीन कलर की ज्वेलरी के साथ पूरा किया। इस ऑउटफिट को Ralph & Russo द्वारा डिज़ाइन किया गया है जिसे सोनम की बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। वहीं सोनम की ज्वेलरी Chopard द्वारा तैयार की गई है।
कांस पहुंची सोनम का ये पहला रेड कारपेट लुक है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं !
सोनम के इस लुक में उनकी बहन रिया कपूर का भी बड़ा योगदान है उन्होंने ही सोनम को इस तरह से स्टाइल किया है !
बता दें, पिछले कुछ सालों से सोनम लोरेअल ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल में नज़र आती रही हैं। सोनम बॉलीवुड की उन चुनिन्दा एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिन्हें फैशन और स्टाइल की अच्छी समझ हैं। फ़िलहाल सोनम कांस में अपने लुक्स और खूबसूरती से लोगों को हैरान कर रही हैं।