ऋतिक रोशन के नाना और मशहूर फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का निधन !
आज के दिन की शुरुआत थोड़ी दुखद हुई है जहाँ ऋतिक रोशन के नाना जी और नामी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर जे ओम प्रकाश का निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी पॉपुलर एक्टर दीपक पराशर ने दी है। दीपक, रिश्ते में जे ओम प्रकाश के भतीजे लगते थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह वो इस दुनिया को अलविदा कह गए।
बता दें, 93 साल के जे ओम प्रकाश ने कई सुपरहिट फ़िल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस की है। उन्होंने जीतेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया। जिसमें अपनापन (1977), आशा (1980), अर्पण (1983), आदम खिलोना है (1993) जैसी फ़िल्में शामिल है। इसके अलावा आप की कसम (1974), आखिर क्यों ? भी उन्होंने ही बनाई है।
जे ओम प्रकाश की बेटी पिंकी ने एक्टर, डायरेक्टर राकेश रोशन से शादी की थी। वहीं ऋतिक अपने नाना के बेहद करीब थे। उन्हें अक्सर अपने दोनों बेटों के साथ नाना के घर उनसे मिलते देखा जाता था। ये समय उनके परिवार के लिए बेहद दुखद है।