आज लोगों को पोल डांस सिखाती हैं फिल्म कलयुग की हीरोइन स्माइली सूरी !
साल 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कलयुग’ तो आपको याद ही होगी। इसी फिल्म के ‘जिया धड़क धड़क’, ‘आदत’ जैसे गानों ने उस साल धमाका किया हुआ था। साथ ही इस फिल्म से डेब्यू करने वाले दोनों ही एक्टर्स कुनाल खेमू और स्माइली सूरी के करियर के लिए भी बड़ी फिल्म साबित हुई। लेकिन अफ़सोस कुनाल तो इस फिल्म के बाद आगे बढ़ गए लेकिन स्माइली कहीं गायब हो गई।
एक पतली-दुबली लड़की जिसे इस फिल्म से पहले शायद ही कोई जानता हो, अचानक से उस समय के यंगस्टर्स की फेवरेट बन गईं। लोग स्माइली को फिल्मों में खोजने लगे। लेकिन स्माइली कुछेक फिल्मों के बाद गायब हो गई। स्माइली सालों लैमलाइट, ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहीं। सोशल मीडिया से दूरी बना ली। लेकिन जब वो वापस लौटीं तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया था। एक खूबसूरत अदाकारा अब डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थीं। वजन पहले की तुलना में काफी बढ़ गया था। इस डिप्रेशन की वजह काम न मिलना और अचानक से पिता और दादी का निधन हो जाना बताया गया।
पिता और दादी के निधन के बाद स्माइली टूट गई थीं। वो अपनों की मौत का भार झेल नहीं पा रही थीं। इसलिए अपने आपको को व्यस्त रखने के लिए उन्होंने सिंगापूर जा कर पोल डांस की ट्रेनिंग ली। अब वो मलखम समेत कई डांस फॉर्म जानती और लोगों को सिखाती हैं। उनके हिसाब से ये डिप्रेशन से उबरने में मददगार है।
स्माइली सूरी को फिल्मों के अलावा नच बलिये सीजन 7 में अपने पति विनीत बंगेरा के साथ देखा गया था। फिल्मों से दूरी बना लेने वाली स्माइली असल में फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो महेश भट्ट की भांजी और आलिया भट्ट की बहन हैं। स्माइली और फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी की भाई -बहन हैं।
मोहित ने अपने बहन की डेब्यू फिल्म कलयुग डायरेक्ट की थी। साथ ही स्माइली भाई मोहित के साथ उनकी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘ज़हर’ की असिटेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं। इतने बड़े फ़िल्मी परिवार के बाद भी स्माइली अपना एक्टिंग करियर छोड़ लोगों को डांस सिखाती हैं। काश हम इन्हें वापस फिल्मों में देख पाते।