जजमेंटल है क्या सॉंग लांच के दौरान पत्रकार पर भड़की कंगना रनौत !
कंगना रनौत की कोई फिल्म आये या ना आये लेकिन उनका खबरों में रहना पूरे साल भर चलता है। कंगना अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां में बनी रहती हैं। कभी वो आदित्य पंचोली से अफेयर का मुद्दा बार-बार उठाती हैं। तो कभी साथी कलाकारों पर तंज कसती हैं। लेकिन इस बार उनके निशाने पर कोई सेलेब्रिटी नहीं बल्कि पत्रकार था। दरअसल, मौका था उनकी आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सोंग लांच का जहाँ सवाल पूछने पर वो एक पत्रकार पर भड़क उठी।
इस पत्रकार के नाम से कंगना को अपना पुराना किस्सा याद आ गया। कंगना ने पत्रकार पर इलज़ाम लगाया कि उन्होंने उनकी फिल्म मणिकर्णिका के दौरान उनके और फिल्म के बारे में काफी कुछ गलत लिखा था। कंगना के इस रवैये पर पत्रकार सही तरह से जवाब देने की कोशिश करता रहा। लेकिन वो तो कंगना है सुनती ही कहाँ है? इसके बाद होस्ट ने पत्रकार को रोकने की कोशिश की जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद पत्रकार होस्ट भड़क उठे। ये पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। देखिये यहाँ-
#KanganaRanaut agr aap ksi kly Ulta seedha bolte ho Justin to koi aap se swal bhi na kre wah double standard hypocrite tum kch bhi kehdo use or wo actress hone ki wja se kch bhi na bole she is warrior she's not fake Girl like some Actress bologe to sono gey pic.twitter.com/hntxDAG7px
— Suhana KK (@SuhanaKK) July 7, 2019
इस पूरी बहस में कंगना ने ये भी इलज़ाम लगाया कि पत्रकार ने उनकी फिल्म मणिकर्णिका के दौरान उनके साथ 3 घंटे वैनिटी वैन में बिताये, उनके साथ लंच भी किया और उसके बाद भी उनकी फिल्म के बारे में गलत लिखा। हालांकि, पत्रकार इन सभी बातों इंकार करता रहा। लेकिन इस इवेंट में जो भी हुआ उससे तो साफ़ है कि कंगना अपनी बुराई बर्दाश नहीं कर सकती। साथ ही एक सेलेब्रिटी होने के नाते उन्हें पूरी मीडिया की मौजूदगी में इस तरह किसी पत्रकार को टारगेट करना उन पर शोभा नहीं देता।
खैर, कंगना और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या ? का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।