रैंक: माधुरी दीक्षित की ये 5 फ़िल्में सालों पहले बना चुकी हैं कमाई का बड़ा रिकॉर्ड !
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिनका वक़्त 80 से लेकर अभी तक जारी है। 90 के दशक की शुरुआत में माधुरी बड़ा नाम बन चुकी थीं। फिल्मों में एक्टिंग हो या डांस माधुरी ने हर तरह से लोगों को अपना दीवाना बनाया। इनकी पॉपुलैरिटी का आलम से ये था कि इन्हें फिल्म के हीरो से ज्यादा पैसे मिलते थे। वो कहते हैं न कि सितारे की चमक फीकी जरुर पड़ती है। लेकिन माधुरी वो सितारा बनी जिनके फ़िल्मी करियर में ब्रेक जरुर आया। लेकिन गति पहले से ज्यादा तेज है।
माधुरी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ ऑडियंस को खुश किया बल्कि कमाई के भी नए रिकॉर्ड बनाये। अगर आज 90s में रिलीज़ हुई इन फिल्मों की कमाई देखी जाए तो कोई और फिल्म टिक नहीं पायेगी। (मुद्रास्फीति के लिए समायोजित होने के बाद) -
रैंक-5 साजन (1991)
साल 1991 में आई माधुरी दीक्षित, सलमान खान और संजय दत्त स्टारर ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। दमदार कहानी, बेमिसाल एक्टिंग और खूबसूरत गानों ने इस फिल्म का खुमार कम नहीं होने दिया। उस वक़्त इस फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड बनाते हुए 10 करोड़ कमाए थे। अगर इस रकम को आज के वक़्त से मापा जाये तो फिल्म ने 144.2 करोड़ की कमाई की थी।
रैंक-4 राजा (1995)
संजय कपूर का वैसे तो फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। लेकिन माधुरी के साथ की उनकी फिल्म राजा उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने उस समय 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। आज के हिसाब से मतलब 166.11 करोड़ की कमाई।
रैंक-3 बेटा (1992)
बेटा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म में सास-बहु ड्रामा बहुत था। लेकिन इसी कहानी को उस समय की ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म का कलेक्शन आज के वक़्त के हिसाब से देखा जाये तो 170.3 करोड़ होता।
रैंक-2 दिल तो पागल है (1997)
शाहरुख़ खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है। एक लव ट्रायंगल, फ्रेंडशिप, रोमांटिक गाने और फिर हैपी एंडिंग ये सब इस फिल्म की खासियत थी। 1997 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की थी। आज के हिसाब से 232 करोड़ से भी ज्यादा।
रैंक-1 हम आपके हैं कौन (1994)
हम आपके हैं कौन सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा को आगे बढाने वाली सबसे बड़ी फिल्म है। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर इस फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड के साथ एक्टर्स को स्टार बना दिया था। हर वर्ग, उम्र के लोगों को पसंद आने वाली इस फिल्म ने उस समय 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। जो उस दशक में भी सबसे बड़ी कमी वाली फिल्म थी। अगर इस फिल्म की कमाई का माप आज के हिसाब से देखा जाये तो कोई और हिंदी फिल्म टिक भी नहीं पायेगी। आज के हिसाब से फिल्म की कमाई 788 करोड़ से भी ज्यादा होती। मतलब बॉलीवुड की असली स्टार तो माधुरी ही हैं।