Met Gala 2019: आफ्टर पार्टी में साथ नज़र आई दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा !
अमेरिका के न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में Met Gala 2019 में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा पर ही सभी की नज़रे टिकी रहीं। एक तरफ जहाँ प्रियंका ने थीम के अनुसार कुछ एडवांस और अनोखा ऑउटफिट पहना था। प्रियंका के ऑउटफिट को ब्रांड डियोर ने बनाया था। वहीं दीपिका की तुलना बार्बी डॉल से हो रही थी। दीपिका ने जैक पोजन द्वारा डिजाईन की हुई खूबसूरत गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी।
अब प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में दीपिका और प्रियंका दोनों एक साथ नज़र आ रही हैं। आफ्टर पार्टी इस पिक्चर में दोनों बॉलीवुड ब्यूटी को एक साथ देखना खास था।
देखिये –
बता दें, प्रियंका और दीपिका पिछले कुछ सालों से Met Gala में भारत का मान बढ़ा रही हैं। दीपिका और प्रियंका उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में बेहतरीन काम किया है। ऐसा कहा जाता है कि टॉप की दो हीरोइने कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती लेकिन इन दोनों ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है। दोनों फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी साथ काम कर चुकी हैं।