अपनी इन 4 फिल्मों के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में छाने के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा !
देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर आज हम सभी को गर्व है। प्रियंका ने अपने एक्टिंग स्किल्स और दरियादिली से आसमान की बुलंदियों को छुआ है। हॉलीवुड में फ़िल्में करना हो या निक जोनस से सगाई। प्रियंका ने सभी को रिलेशनशिप गोल्स और करियर गोल्स दोनों ही दिए हैं। बॉलीवुड में बढ़िया फिल्मों के साथ करियर बनाने के बाद अब प्रियंका हॉलीवुड स्टार बन चुकी हैं और उनके ऑफर्स की कमी नहीं है। लेकिन उनके फैन्स की आँखें तो उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करते देखने के लिए तरस रही हैं और इसके लिए प्रियंका भी कोशिश कर रही हैं।
साल 2016 से लेकर अभी तक प्रियंका ने बॉलीवुड में कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन अब वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी के लिए तैयार हैं और उनके पास ऑफर्स की कोई कमी नहीं है। आइये आपको बताते हैं प्रियंका की आने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बारे में -
द स्काई इज पिंक
प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर शोलानी बोस की हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर और 'दंगल' की छोटी गीता यानी जायरा वसीम होंगी। ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म होगी, जो मोटिवेशनल स्पीकर आयेशा चौधरी की ज़िन्दगी पर आधारित होगी, जिन्हें फेफड़ों की बीमारी पल्मोनरी फाइब्रोसिस हो गयी थी। फिल्म जय गंगाजल के बाद ये प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी के बाद पहली फिल्म होगी।
विशाल भरद्वाज की अगली फिल्म
खबर है कि प्रियंका डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करने वाली हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए विशाल ने बताया कि उनकी और प्रियंका की कई मीटिंग्स हुई हैं और तय हुआ है कि प्रियंका उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगी। ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘ट्वेल्थ नाईट’ पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। ये तीसरी फिल्म होगी, जिसमें प्रियंका और विशाल साथ काम करेंगे। इससे पहले ये दोनों ‘कमीने’ और ‘सात खून माफ़’ में साथ काम कर चुके हैं।
हीरा मंडी
प्रियंका, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर मुंबई की लेडी डॉन गंगूबाई कोठेवाली की ज़िन्दगी पर बनी फिल्म में काम करेंगी। प्रियंका इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार निभाएंगी, जो मुंबई के कमाठीपुर, रेड लाइट एरिया की डॉन थीं। उन्होंने कई लड़कियों को 'प्रोटेक्शन' देने के लिए उन्हें ज़बरदस्ती वैश्यावृति में डाला था। लेखक हुसैन जैदी ने अपनी किताब माफिया क्वीन्स ऑफ़ बॉम्बे में उनके बारे में लिखा है। इस फिल्म का नाम हीरा मंडी होगा।
इजंट इट रोमांटिक
बॉलीवुड के साथ-साथ प्रियंका हॉलीवुड में भी काम कर रही हैं। प्रियंका हॉलीवुड डायरेक्टर टॉड स्ट्रॉस स्कलसन की फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' में एक योग एम्बेसडर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड एक्टर्स रेबेल विल्सन, लिएम हेम्सवर्थ और एडम डीवाइन होंगे। ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अचनक से एक रोमांटिक कॉमेडी स्टोरी में फंस जाती है।
माँ आनंद शीला पर फिल्म
प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन डायरेक्टर बैरी लेविंसन की आने वाली फिल्म धर्म गुरु ओशो की अस्सिटेंट माँ आनंद शीला का किरदार निभाती नज़र आएँगी। ये एक फीचर फिल्म होगी, जिसे माँ आनंद शीला के नज़रिये से दिखाया जायेगा। माँ आनंद शीला ओशो का दाहिना हाथ मानी जाती थीं। इसके साथ ही वे काफी चालाक थीं। उन्होंने ही अमेरिका में आशा नाम के कल्ट को बनाया था। प्रियंका इस फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। माँ आनंद शीला रजनीश (ओशो) मूवमेंट की प्रवक्ता थीं और उनपर कई लोगों का कत्ल करने की कोशिश कर इलज़ाम था। 1985 में उन्हें एक हत्या के प्रयास का दोषी पाया गया था, जिसेक बाद उन्हें 20 साल की जेल की सज़ा सुनाई गयी थी और 39 महीने के बाद परोल दिया गया।
काऊबॉय निंजा वाइकिंग
प्रियंका हॉलीवुड स्टार क्रिस प्रेट के साथ फिल्म 'काऊबॉय निंजा वाइकिंग' में काम कर रही हैं। ये फिल्म एक कॉमिक पर आधारित है। हालाँकि इस फिल्म की रिलीज़ को यूनिवर्सल सिनेमा से रिलीज़ की लिस्ट से हटा दिया है और ये कब आएगी किसी को नहीं पता।