बॉलीवुड के इन 5एक्टर्स के साथ उड़ी है तारा सुतारिया के अफेयर की खबरे !
स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा सुतारिया आज पॉपुलर स्टार हैं। लक्मे फैशन वीक में नज़र आई तारा के पास अब बड़ी फ़िल्में और कई सारे एड हैं। तारा ने एक ही फिल्म के बाद अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं इंडस्ट्री एक ही फिल्म पुरानी ये हीरोइन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर और लिंकअप्स की खबरों को लेकर ज़्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। डेब्यू करने से पहले रोहन मेहरा के साथ नाम जुड़ना हो या ईशान खट्टर से ब्रेकअप, तारा इन्हीं वजहों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।
तो ये हैं बॉलीवुड के वो एक्टर जिनके साथ जुड़ चुका है तारा सुतारिया का नाम-
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर और तारा सुतारिया तब एक दूसरे को डेट कर रहे थे जब फिल्मों से इनका कोई कनेक्शन नहीं था। ऐसा कहा जाता है दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन फिर किसी वजह से दोनों के बीच दूरी आ गई। इस दूरी का नतीजा ये हुआ कि आज दोनों एक दूसरे को देखना भी नहीं चाहते।
रोहन मेहरा
रोहन मेहरा फिल्मों में कदम रखने से पहले तारा का नाम विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा से जुड़ चुका है। रोहन ने भी पिछले साल फिल्म बाज़ार से डेब्यू किया था। कहा जाता फिल्मों में आने से पहले दोनों का रिश्ता काफी गहरा था। लेकिन दोनों की पहचान बनने के बाद अब ये रिश्ता खत्म हो चुका है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
कुछ समय पहले तक तारा का नाम उनके क्रश सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी खूब उड़ा। वैसे ये क्रश वाली बात खुद तारा ने ही कॉफ़ी विद करण के शो पर कही थी। दोनों फिल्म मरजावां में भी साथ में काम कर रहे हैं तो अक्सर दोनों को पार्टीज़, इवेंट में साथ देखा गया। ऐसे में ना तो कभी सिद्धार्थ ने और ना ही कभी तारा ने इन अफवाहों को गलत बताया। लेकिन अब लगता है दोनों का रिश्ता बदल गया है तभी तो अब तारा सिद्धार्थ के साथ नहीं बल्कि अपने नए दोस्तों के साथ नज़र आती हैं।
अहान शेट्टी
सुनील शेट्टी के बेटे अहान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन इनके डेब्यू से पहले ही फिल्म की हीरोइन के साथ इनके लिंकअप की खबरे फैली हुई है। बताया जा रहा है तारा और अहान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस खबर को सिर्फ अफवाह बताया।
आदर जैन
कैदी बैंड से बॉलीवुड में कदम रखने वाले आदर जैन और तारा सुतारिया बॉलीवुड गॉसिप के नए कपल है। बताया जा रहा है ये दोनों अक्सर लंच और डिनर डेट पर साथ ही देखे जाते हैं। आदर के लिए तारा उनकी बेस्ट फ्रेंड है। अब ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और ये तो वक़्त पर पता चल ही जायेगा।