बड़ी ख़बर: शाहरुख़ के डूबते करियर को मिला इस डायरेक्टर का सहारा, महेश भट्ट की उड़ी मौत की खबर !
आज शनिवार को वैसे तो गॉसिप और बड़ी खबरों का बाज़ार ठंडा ही मिलता है। लेकिन इसके बाद भी आज कई बड़ी खबर हाथ लगी हैं। तो अगर आप सुबह से काम में बिजी थे और आपसे गलती से कोई बड़ी खबर छूट गई है तो एक बार ‘बड़ी खबर’ पर नज़र दौड़ा लीजिये। आज बॉलीवुड सेलेब्स चंद्रयान 2 के असफल हो जाने का शोक बना रहे हैं। तो वहीं जीरो के बाद इतने महीने से शांत बैठे शाहरुख़ के खाते में एक नई फिल्म आई है।
तो ये हैं आज की 5 बड़ी खबर-
शाहरुख़ खान को मिला अली अब्बास जफ़र का सहारा
ये आज की सबसे बड़ी और अच्छी खबर हो सकती है। खबरों की माने तो शाहरुख़ खान के डूबते करियर को अली अब्बास जफ़र का सहारा मिल गया है। अली वहीं हैं जिन्होंने सलमान के साथ सुपरहिट सुल्तान और भारत जैसी फ़िल्में बनाई हैं। अब अली शाहरुख़ के लिए फिल्म डायरेक्ट करेंगे। वैसे इसके साथ ये भी खबरे हैं कि इस फिल्म में हीरोइन कोई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ होंगी। तो जीरो के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद शाहरुख़ वापस आ रहे हैं।
चंद्रयान 2 पर बॉलीवुड का रिएक्शन
आज चंद्रयान मून लैंडर 'विक्रम' का चाँद की सतेह पर उतरना था। लेकिन अफ़सोस ये लैंडर सिर्फ 2 किलोमीटर पहले ही असफल हो गया और इसका कनेक्शन टूट गया। इस सफलता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बाद देश के कोने कोने से लोग इसरो की कोशिश को सलाम कर रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू समेत कई दिग्गज कलाकरों ने इसरो के विज्ञानिकों का हौसला बढाया।
भूल भुलैया में कार्तिक आर्यन की हीरोइन
कार्तिक जल्द ही अक्षय कुमार की भूल भुलैया का सीक्वल ले कर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म से ज्यादा चर्चे तो इसकी हीरोइन को लेकर हो रहे हैं। खबरों की माने तो फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन दोनों के पास डेट्स ना होने के कारण उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। मतलब ना तो सारा और ना ही श्रद्धा इस फिल्म में कार्तिक की हीरोइन के रूप में नज़र नहीं आयेंगी। अब मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश है जो इस फिल्म में कार्तिक के ऑपोजिट नज़र आ सके।
हमेश भट्ट की मौत की खबर
डायरेक्टर और आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की मौत की खबर सुन कर आप भी हैरान होंगे। जी हाँ, आज सुबह से इनके निधन की खबर फैली हुई है। हालांकि, उनकी बेटी पूजा भट्ट ने इस खबर को झूठ बताते हुए अफवाह ना फैलाने की मांग की। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है इससे पहले भी महेश भट्ट की मौत की खबर उड़ चुकी है।
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
सुशांत और रिया के अफेयर की खबरे तो अबतक आपके कानों तक भी पहुँच गई होंगी। अब खबरे ये हैं कि ये लव बर्ड्स किसी फिल्म में भी साथ नज़र आ सकते हैं। दोनों को लेकर मेकर्स फिल्म बनाने की बात कर रहे हैं जिसे लेकर पेपरवर्क शुरू हो चूका है। सब ठीक रहा तो ऑफ़ स्क्रीन लवर्स ऑनस्क्रीन भी नज़र आयेंगे।